जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न – Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Objective Question in Hindi – up board class 12 biology chapter 1 objective question pdf download

जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न – Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Objective Question in Hindi – up board class 12 biology chapter 1 objective question pdf download

जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न - Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Objective Question in Hindi - NCERT 12th Biology important Question 2023
जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न

इस पोस्ट में मैंने जीवों में जनन Class 12 के इंटर का बायोलॉजी का ऑब्जेक्टिव प्रश्न के उत्तर सहित बताया हैं | इसमें एनसीईआरटी यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान जीवों में जनन महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (NCERT Class 12 Biology Chapter 1 Reproduction in Organisms Objective Question) हैं | इसमें एनसीईआरटी यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान पिछले साल पेपर में आए हुए प्रश्न को बताया हैं | यह एनसीईआरटी यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान जीवों में जनन के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल सहित (NCERT Class 12 Biology Chapter 1 Reproduction in Organisms Solution in Hindi) हैं | reproduction in organisms objective Question class 12 को जरूर पढ़ें | इसमें सभी जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Objective Question in Hindi,NCERT 12th Biology important Question 2023

जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 1 के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (up board class 12 biology chapter 1 objective question) – 

क्रम संख्या  टॉपिक का नाम 
1. जनन-परिचय से बना बहुविकल्पीय प्रश्न 
2. जनन की विधियों से बना बहुविकल्पीय प्रश्न
3. अलैंगिक जनन से बना बहुविकल्पीय प्रश्न
4. कायिक जनन से बना बहुविकल्पीय प्रश्न
5. लैंगिक जनन से बना बहुविकल्पीय प्रश्न
6. अनिषेकजनन से बना बहुविकल्पीय प्रश्न

एनसीईआरटी यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान जीवों में जनन महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Objective Question in Hindi) –

प्रश्न 1. पुष्पीय पादपों में निम्न में से कौन सी घटना पश्च निषेचन होती हैं –
i) परागकण का स्थानांतरण
ii) भ्रूण का विकास
iii) पुष्प का निर्माण
iv) परगकणों का निर्माण
उत्तर – भ्रूण का विकास |

प्रश्र 2. अजूबा (ब्रायोफिल्लम) में कायिक प्रवर्धन होता हैं –
i) तने व्दारा
ii) जड़ व्दारा
iii) पुष्प व्दारा
iv) पत्ती व्दारा
उत्तर – पत्ती व्दारा |

प्रश्र 3. निम्नलिखित में से किस जलीय पौधे में कायिक प्रजनन सबसे अधिक तेजी से होता हैं –
i) वैलिसनेरिया
ii) सिंघाड़ा
iii) जलकुम्भी
iv) हाइड्रिला
उत्तर – जलकुम्भी |

प्रश्न 4. रोपण विधि में जिस पौधे पर कलम लगाई जाती हैं उसे कहते है –
i) स्टाक
ii) गूटी
iii) शिआन
iv) इनमे से कोई नही
उत्तर – स्टाक |

प्रश्न 5. निम्न में से वह लक्षण, जो स्पाइरोगायरा और यीस्ट में समान हैं –
i) इनमें अलैंगिक प्रजनन होता हैं
ii) ये एककोशिकीय होते हैं
iii) इनमें केवल लैंगिक प्रजनन होता हैं
iv) ये बहुकोशिकीय होते हैं
उत्तर – इनमें अलैंगिक प्रजनन होता हैं |

प्रश्न 6. कायिक जनन में, नए पादप का निर्माण होता हैं –
i) तना, पत्तियों और फूल से
ii) तना, फूल और फल से
iii) तना, जड़ और पत्तियों से
iv) तना, जड़ और फूल से
उत्तर – तना, जड़ और पत्तियों से |

प्रश्न 7. आलू, अदरक, अगेव, ब्रायोफिल्लम तथा जलकुम्भी में पाए जाने वाले कायिक प्रवर्धी का निम्न में से सही क्रम हैं –
i) भूस्तारिका, बुलबिल, पर्ण कलिका, प्रकन्द एवं आँख
ii) पर्ण कलिका, बुलबिल, भूस्तारिका, प्रकन्द एवं आँख
iii) आँख, प्रकन्द, बुलविल, पर्ण कलिका एवं भूस्तारिका
iv) प्रकन्द, बुलबिल, पर्ण कलिका, आँख एवं भूस्तारिका
उत्तर – आलू – आँख, अदरक – प्रकन्द, अगेव – बुलबिल, ब्रायोफिल्लम – पर्ण कलिका, जलकुम्भी- भूस्तारिका ।

प्रश्न 8. निम्न में से वह विधि, जिसमें कोशिकाओं या ऊतकों के संवर्धन द्वारा पादप प्राप्त किए जाते हैं, कहलाती हैं –
i) रोपण
ii) सूक्ष्मप्रवर्धन
iii) इनमें से कोई नहीं
iv) दाब लगाना
उत्तर – सूक्ष्मप्रवर्धन |

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लैंगिक प्रजनन के लिए सत्य हैं?
i) इसमें एक जनक होता हैं
ii) इसकी सन्तति आनुवंशिक रूप से समान होती हैं
iii) इसकी सन्तति शारीरिकी में समान होती हैं
iv) इसमें दो जनकों ( नर व मादा) का योगदान होता हैं

उत्तर – इसमें दो जनकों ( नर व मादा) का योगदान होता हैं |

प्रश्र 10. सूक्ष्म प्रवर्धन में होता हैं –
i) पौधे कम समय में विकसित होते है
ii) पौधों की जीन प्रारूप समान होती है
iii) रोगमुक्त पौधें प्राप्त होते है
iv) सभी कथन सत्य हैं
उत्तर – सभी कथन सत्य हैं |

प्रश्र 11. पौधों में अलैंगिक जनन की प्रमुख विधियां हैं –
i) खंडीभवन
ii) बीजाणुजनन
iii) मुकुल
iv) ये सभी
उत्तर – ये सभी |

प्रश्र 12. निम्नलिखित में से कौन सा विभिन्नता लाने वाले आनुवांशिक संयोजन को उत्पन्न करता है ?
i) लैंगिक जनन
ii) अनिषेकजनन
iii) कायिक जन
iv) इनमे से कोई नही
उत्तर – लैंगिक जनन |

प्रश्र 13. पौधों के निम्नलिखित अंगो में कौन-सा कायिक प्रजनन के लिए सर्वाधिक अनुकूल है ?
i) जड़
ii) तना
iii) पत्ती
iv) पत्र- प्रकलिका
उत्तर – तना |

प्रश्न 14. शकरकंद एवं डहेलिया में कायिक जनन होता है
i) पत्तियों
ii) जड़ों व्दारा
iii) पुष्पों व्दारा
iv) तनों व्दारा
उत्तर – जड़ों व्दारा

प्रश्न 15. लैंगिक जनन द्वारा निर्मित संतान, अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न जीव से बहुत अधिक विभिन्नता प्रदर्शित करती हैं, क्योंकि –
i) लैंगिक जनन लम्बा प्रक्रम हैं
ii) जनकों के युग्मकों के आनुवंशिक संगठन में गुणात्मक भिन्नता होती हैं
iii) दो भिन्न जातियों के जनकों से आनुवंशिक पदार्थ आता हैं
iv) लैंगिक जनन में अधिक मात्रा में DNA प्रयुक्त होता है
उत्तर – जनकों के युग्मकों के आनुवंशिक संगठन में गुणात्मक भिन्नता होती हैं |

प्रश्न 16. अनिषेकजनन होता हैं –
i) टर्की में
ii) मधुमक्खी में
iii) टर्की में और मधुमक्खी में दोनो
iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अनिषेकजनन मधुमक्खी में होता हैं |

प्रश्न 17. चावल के एक पादप के नर युग्मक के केन्द्रक में 12 गुणसूत्र हैं। के मादा युग्मक, युग्मनज एवं बीज की कोशिकाओं में क्रमशः गुणसूत्रों की संख्या होगी –
i) 12, 24, 12
ii) 24, 12, 12
iii) 12, 24, 24
iv) 24, 12, 24
उत्तर – iii) 12, 24, 24

प्रश्न 18. शब्द ‘क्लोन’ को लैंगिक प्रजनन द्वारा प्राप्त संतति के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता क्योंकि –
i) संतति में जनक के DNA की हूबहू प्रतिलिपि नहीं होती
ii) केवल एक जनक के DNA की प्रतिलिपि बनती हैं जो संतति को स्थानान्तरित हो जाती हैं
iii) संतति अलग-अलग समय पर बनती हैं
iv) जनक व संतति का DNA पूर्णरूपेण भिन्न होता हैं
उत्तर – केवल एक जनक के DNA की प्रतिलिपि बनती हैं जो संतति को स्थानान्तरित हो जाती हैं |

प्रश्र 19. कोनिडिया व्दारा जनन होता हैं
i) शैवाल में
ii) ब्रायोफाइट्स में
iii) फंजाई में
iv) पुष्पी पादप में
उत्तर – फंजाई में |

प्रश्न 20. भ्रूण संवर्धन सर्वप्रथम किया हैं –
i) हेनिंग ने
ii) महेश्वरी ने
iii) हैबरलैंड
iv) मिलर ने
उत्तर – हैबरलैंड |

प्रश्र 21. पादप जनन की मुख्य विधि हैं –
i) वरण
ii) संकरण
iii) प्रवेशन
iv) ये सभी
उत्तर – संकरण |

प्रश्न 22. मक्का के प्ररोह शीर्ष कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या 20 हैं। इस पौधे की लघुबीजाणु मातृ कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या होगी –
i) 20
ii) 40
iii) 15
iv) 10
उत्तर – 20 |

प्रश्न 23. निम्न में से सही कथन का चुनाव करो –
i) उभयलिंगाश्रयी जीव केवल जन्तुओं में पाए जाते हैं
ii) उभयलिंगाश्रयी जीव केवल पौधों में पाए जाते हैं
iii) उभयलिंगाश्रयी जीव जन्तु तथा पादप में पाए जाते हैं
iv) उभयलिंगाश्रयी जीव केवल रीढ़धारियों में पाए जाते हैं
उत्तर – उभयलिंगाश्रयी जीव जन्तु तथा पादप में पाए जाते हैं |

प्रश्र 24. जनन अनेक प्रकार का होता हैं किसी जीवधारी द्वारा अपनाए गए प्रजनन का प्रकार निर्भर करता हैं –
i) जीवधारी के आवास व उसकी आकारिकी पर
ii) जीवधारी की आकारिकी पर
iii) जीवधारी की आकारिकी व कार्यिकी पर
iv) जीवधारी के आवास, कार्यिकी व आनुवंशिक बनावट पर
उत्तर – जीवधारी के आवास, कार्यिकी व आनुवंशिक बनावट पर |

प्रश्र 25. कायिक अवस्था कहलाती हैं –
i) किशोरावस्था
ii) जीर्णावस्था
iii) प्रजनन अवस्था
iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – किशोरावस्था |

प्रश्र 26. 12 वर्षों में एक बार फूल उत्पन्न करने वाला पादप हैं –
i) मेलाकोना
ii) ऑक्सेलिस
iii) नीलाकुरेंजी
iv) जैकफूट
उत्तर – नीलाकुरेंजी

प्रश्र 27. आलू में कायिक जनन होता हैं –
i) जड़ से
ii) भूमिगत तने से
iii) वायवीय तने से
iv) पत्ती से
उत्तर – भूमिगत तने से |

प्रश्र 28. पुनरुद्भवन की असीम क्षमता पायी जाती हैं
i) प्लेनेरिया में
ii) मक्खी में
iii) मनुष्य में
iv) कीट में
उत्तर – प्लेनेरिया में |

प्रश्र 29. मदचक्र (Oestrous cycle) पाया जाता हैं –
i) मनुष्य में
ii) बन्दर में
iii) भेड़ में
iv) कपि में
उत्तर – भेड़ में |

प्रश्र 30. ऋतुस्राव चक्र (Menstrual cycle) पाया जाता हैं –
i) बन्दर में
ii) हिरन में
iii) चीता में
iv) गाय में
उत्तर – बन्दर में |

एनसीईआरटी यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन बहुविकल्पीय प्रश्न पीडीएफ डाउनलोड (up board class 12 biology chapter 1 objective question pdf download) – 

जीवों में जनन बहुविकल्पीय प्रश्न पीडीएफ डाउनलोड  यहाँ क्लिक करें 
सभी प्रकार के नोट्स pdf के लिए तेलेग्राम से जरूर जुड़े यहाँ क्लिक करें 

 

Get 30% off your first purchase

X