Panchlight Kahani का सारांश | पंचलाइट की कहानी का सारांश | Class 12 Hindi Up Board

Panchlight Kahani Ka Saransh | पंचलाइट की कहानी का सारांश |

(2011,2012,2013,2014,2015,2016,2017,2018,2019,2020,2022)

पंचलाइट की कहानी रेणु जी की एक आंचलिक कहानी है और इसमे  बिहार के एक पिछड़े गांव के प्रवेश का सुंदर चित्रण किया गया है | महतो टोली में अशिक्षित लोग हैं | उन्होंने राम नवमी के मेले में पेट्रोमैक्स खरीदा जिसे वे पंचलाइट कहते हैं | पंचलाइट को यह सीधे-साधे लोग उसे सम्मान जनक समझते हैं | और पंचलाइट को देखने के लिए टोली के बालक, औरत और मर्द इकट्ठे हो जाते हैं | सरदार अपनी पत्नी को आदेश देता है कि शुभ कार्य को करने से पहले वह पूजा-पाठ का प्रबंध कर ले | सभी लोग उत्साहित हैं परंतु समस्या यह है | कि पंचलाइट जल आएगा कौन क्योंकि पंचलाइट जलाने के लिए सीधे-साधे लोग को नहीं पता था |

इस टोली में गोधन नाम का एक युवक है | जो कि गांव की मुनरी नामक एक युवती से प्रेम करता है मुनरी की मां ने पंचों से गोधन की शिकायत की थी कि वह घर के सामने से सिनेमा का गाना गाकर निकलता है इस कारण पंचों ने उसे जाति से निकाल रखा था | मुनरी को पता है कि गोधन पंचलाइट को जला सकता है | वह चतुराई से यह बात पंच तक पहुंचा देती है और पंच गोधन को पुनः जाति में ले लेते हैं | और गोधन पंचलाइट को जला देता है मुनरी की मां गुलरी काकी प्रसन्न होकर गोधन को शाम के भोजन का निमंत्रण दे देती है और पंच भी अति उत्साहित होकर गोधन को कहते हैं कि तुम्हारा साथ खून माफ खूब गावों सलीमा का गाना और पंचलाइट की रोशनी में लोग भजन कीर्तन करते हैं और उत्सव मनाते हैं|

Other Topic :

Corruption Essay|| भ्रष्टाचार पर निबंध | भ्रष्टाचार पर निबंध कैसे लिखें
कक्षा 12 हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास के बहुविकल्पीय प्रश्न
 Panchlight Kahani
Panchlight Kahani

 

Get 30% off your first purchase

X