यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 : कक्षा दसवीं हिंदी का पेपर पैटर्न – Up Board Class 10th Hindi Paper Pattern 2023
इस पोस्ट में मैंने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कक्षा दसवीं हिंदी के नए पैटर्न पर आधारित आने वाले सिलेबस को बताया हैं, आप इस Up Board Class 10th Hindi Paper Pattern को जरूर देखें क्यों की इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में इसी नए पैटर्न पर Class 10 Hindi Paper आएगा |
खण्ड – अ (बहुविकल्पीय प्रश्न) – पूर्णांक 20
1. हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग) 5×1=5
2. हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय ( रीतिकाल एवं आधुनिककाल) 5×1=5
3. काव्य सौन्दर्य के तत्व
- (क) रस- हास्य एवं करुण रस ( परिभाषा उदाहरण एवं पहचान ) 1×1=1
- (ख) अलंकार – ( अर्थालंकार) उपमा, रूपक, एवं उत्प्रेक्षा (लक्षण एवं उदाहरण) 1×1=1
- (ग) छन्द- सोरठा एवं रोला ( लक्षण एवं उदाहरण) 1×1=1
4. हिन्दी व्याकरण शब्द रचना के तत्व 4×1=4
- (क) उपसर्ग-अ, अन् अधि, अप, अनु, उप, सह, निर, अभि, परि
- (ख) प्रत्यय – आई, त्व, ता, पन वा हट, वट इत्यादि
- (ग) समास-द्वन्द्व द्विगु
- (घ) तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची
5. संस्कृत व्याकरण 3×1=3
- (क) सन्धि-यण ( परिभाषा, उदाहरण, पहचान )
- (ख) शब्दरूप – फल, मति, मधु एवं नदी (सभी विभक्तियों एवं रूपों में) (ग) धातुरूप – पठ् हस् (लट्, लोट, विधिलिंग तथा लृटलकार, लङलकार)
खण्ड ब (वर्णनात्मक प्रश्न) – पूर्णांक 50
1. गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधारित प्रश्न 3×2=6
2. पद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित प्रश्न 3×2=6
3. संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद 3+2=5
4. संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद 3+2=5
5. निर्धारित खण्डकाव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न । 3×1=3
6. (क) निर्धारित गद्य खण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित लेखकों का जीवन परिचय एवं उनकी
प्रमुख रचना का नाम । 3+2=5
(ख) निर्धारित पद्यखण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित कवियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख
रचना का नाम । 3+2=5
7. संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु से कण्ठस्थ एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो 2×1=2
8. संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर 2+2=4
9. निबन्ध रचना ( वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याएं एवं जनसंख्या, पर्यावरण एवं यातायात के नियमों पर आधारित विषय ) 9×1=9 |