कक्षा 10 विज्ञान प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन | कक्षा 10 विज्ञान चैप्टर 10 नोट्स | NCERT Class 10th Science Chapter 10 | 10th Science Notes in Hindi – भाग 2

कक्षा 10 विज्ञान प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन, कक्षा 10 विज्ञान चैप्टर 10 नोट्स – NCERT Class 10th Science Chapter 10, 10th Science Notes in Hindi – भाग 2 

प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन

फोकस तल

मुख्य अक्ष के अभिलम्ब का तथा मुख्य फोकस से होकर जाने वाले तल को फोकस तल कहते हैं। इसे f1 व f2 से प्रदर्शित करते है।

किरण आरेख खींचने के नियम –

1) यदि कोई प्रकाश की किरण मुख्य अक्ष के समान्तर हो तो वह दर्पण से परावर्तित होकर फोकस की ओर मुड़ जाती है।

NCERT Class 10 Science
NCERT Class 10 Science

2) यदि कोई प्रकाश की किरण वक्रता केन्द्र से होकर जाती है तो वह दर्पण से परावर्तित होकर पुनः उसी मार्ग वापस लौट जाती है।

NCERT Class 10 Science
NCERT Class 10 Science

3) यदि कोई प्रकाश की किरण मुख्य फोकस से होकर जाती है तो वह दर्पण से परावर्तित होकर मुख्य अक्ष के समान्तर हो जाती है।

NCERT Class 10 Science
NCERT Class 10 Science
अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब का बनना –

प्रतिबिम्ब बनने की 6 स्थितियां हैं।
1) जब वस्तु अनन्त पर हो ।
2) जब वस्तु अनन्त तथा वकता केन्द्र के मध्य में हो ।
3) जब वस्तु वक्रता केन्द्र पर हो ।
4 ) जब वस्तु वक्रता केन्द्र तथा फोकस दूरी के मध्य में हो।
5) जव वस्तु फोकस पर स्थित हो।
6) जब वस्तु फोक्स तथा ध्रुव के मध्य में स्थित हो ।
1- जब वस्तु अनन्त पर स्थित हो – अवतल दर्पण के सामने यदि कोई वस्तु अनन्त पर स्थित हो तो उस वस्तु का प्रतिविग्व दर्पण के सामने फोक्स तल पर बनता हैं  *वास्तविक, उल्टा तथा बिन्दु आकार का बनता है।

जब वस्तु अनन्त पर स्थित हो
जब वस्तु अनन्त पर स्थित हो

2- जब वस्तु अनन्त तथा वक्रता केन्द्र के मध्य स्थित हो – अवतल दर्पण के सामने यदि कोई वस्तु अनन्त तथा वक्रता केन्द्र के मध्य स्थित हो तो उस वस्तु का प्रतिविम्व दर्पण के सामने वक्रता केन्द्र तथा फोकस के मध्य में स्थित होता है।
* वास्तविक उल्टा तथा आकार में वस्तु से छोटा बनता हैं

जब वस्तु अनन्त तथा वक्रता केन्द्र के मध्य स्थित हो
जब वस्तु अनन्त तथा वक्रता केन्द्र के मध्य स्थित हो

3) जब वस्तु वक्रता केन्द्र पर स्थित हो – अवतल दर्पण के सामने यदि कोई वस्तु वक्रता केन्द्र पर स्थित होगी तो उस वस्तु का प्रतिबिंग्व दर्पण के सामने वकता केन्द्र पर ही बनता है।
* यह वास्तविक, उल्टा तथा आकार में वस्तु के बराबर बनता है।

जब वस्तु वक्रता केन्द्र पर स्थित हो
जब वस्तु वक्रता केन्द्र पर स्थित हो

4) जब वस्तु वक्रता केन्द्र तथा फोकस के मध्य में हो – ऐसी स्थिति में वस्तु का प्रतिबिंब दर्पण के सामने अनन्त तथा वकता केन्द्र के मध्य में स्थित होगा
* यह वास्तविक, उल्टा तथा आकार में वस्तु से बड़ा बनेगा।

जब वस्तु वक्रता केन्द्र तथा फोकस के मध्य में हो
जब वस्तु वक्रता केन्द्र तथा फोकस के मध्य में हो

5) जब वस्तु फोकस पर स्थित हो – ऐसी स्थिति में प्रतिबिंब दर्पण के सामने अनन्त पर बनता है।
* वास्तविक, उल्टा तथा आकार में वस्तु से बहुत बड़ा बनता हैं

जब वस्तु फोकस पर स्थित हो
जब वस्तु फोकस पर स्थित हो

6 – जब वस्तु ध्रुव तथा फोकस के मध्य में स्थित हो – ऐसी स्थिति में प्रतिबिम्व दर्पण के पीछे बनता है
* यह आभासी, सीधा आकार में वस्तु से बड़ा बनत है।

जब वस्तु ध्रुव तथा फोकस के मध्य में स्थित हो
जब वस्तु ध्रुव तथा फोकस के मध्य में स्थित हो

Get 30% off your first purchase

X