यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2022 | Class 12 Biology Model Paper 2022 Up Board | Biology Model Paper Up Board |
Class 12 Biology Model Paper | 12th Biology Model Paper Up Board
समय: तीन घण्टे 15 मिनट ] [ पूर्णांक 70
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र, पेपर पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
निर्देश: i) सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं।
ii) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा करों ।
iii) प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित दिया हैं।
बहुविकल्पीय –
1. सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखों ।
क) किसी आवृतबीजी पौधों में पुंकेसर होता है –
i) मादा जननांग
ii) नर जननांग
iii) (i) एवं (ii) दोनों
iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर – नर जननांग |
ख) प्रभाविकता एवं पृथक्करण के नियमों का प्रतिपादन किसने किया था ?
i) डार्विन
ii) लैमार्क
iii) डी वीज
iv) मेण्डल।
उत्तर – मेण्डल।
ग) जीनी अभियान्त्रिकी की नींव किस एन्जाइम की खोज से पड़ी ?
i) प्रतिबन्धन अन्त: न्यूक्लीएज
ii) डीएनए लाइगेज
iii) डीएनए गाइरेज
iv) डीएनए पालीमरेज
उत्तर – प्रतिबन्धन अन्त: न्यूक्लीएज
घ) पारिस्थितिक तन्त्र में निरन्तर आवश्यकता होती है –
i) जल की
ii) वायु की
iii) ऊर्जा को
iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर – ऊर्जा को |
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न –
2. क) आर्तव चक्र क्या है?
उत्तर – महिलाओं के जनन अंग गर्भाशय तथा फेलोपियन नलिका, प्राथमिक जनन अंग अंडाशय तथा हार्मोन स्तर में होने वाले चक्रीय परिवर्तन को आवर्त चक्र कहते हैं
ख) वर्णान्ध व्यक्ति को रेलवे ड्राइवर क्यों नहीं बनाया जाता है?
उत्तर – वर्णान्ध व्यक्ति प्रोटोन दोष के कारण लाल तथा हरे रंग में स्पष्ट भेद नहीं कर पाते । रेलवे में सिग्नल के लिए लाल-हरे रंगों का प्रयोग होता है अतः वर्णान्ध व्यक्तियों को ऐसे क्षेत्र में नियुक्ति नहीं दी जाती जहाँ लाल-हरे सिग्नल प्रयोग किए जाते हो।
ग) नागफनी के पौधे में पत्तियों काँटों में क्यों परिवर्तित हो जाती हैं ?
उत्तर – वाष्प उत्सर्जन की क्रिया को रोकने के लिए नागफनी के पौधे में पत्तियों काँटों में परिवर्तित हो जाती हैं |
लघु उत्तरीय प्रश्न –
3. क) डीएनए फिगरप्रिन्ट क्या है? इसका उपयोग बताइए।
उत्तर – DNA फिंगरप्रिंटिंग को DNA टाइपिंग या आनुवंशिकी फिंगरप्रिंटिंग भी कहते है। इसमें मनुष्य के DNA के आधार पर उसकी पहचान की जाती है।
* इसे सर्वप्रथम सन् 1984 में एलेक जैफरी ने बताया था।
* DNA का 99.9% भाग सभी जीवों में समान तथा 0.1% भाग सभी प्राणियों में भिन्न-भिन्न होता है,
* एक युग्मनज जुड़वाँ बच्चों में DNA पूर्ण रूप से समान होता है
* इस तकनीक में कुछ विशेष जगहों के बीच विभिन्नता का पता लगाते हैं, जिन्हें पुनरावृत्ति कहते हैं। इन्हीं की उपस्थिति के कारण दो व्यक्तियों के DNA में तुलना की जाती है।
* DNA फिंगरप्रिंटिंग के लिए रुधिर, लार, बाल से DNA लेते हैं। इसी प्रकार दूसरे व्यक्ति का भी DNA लेते हैं और दोनो के न्यूक्लियोटाइड अणुओं के क्रम की समानता पर उन दोनों व्यक्तियों की समानता देखते हैं। दो व्यक्तियों के DNA अनुक्रमों के बीच तुलना करने हेतु DNA फिंगरप्रिंटिंग का प्रयोग किया जाता है।
DNA फिंगरप्रिंटिंग के उपयोग –
यह गैर-कानूनी यौन सम्बन्धों, हत्या व अन्य अपराधों के अपराधी के निर्धारण करने में सहायक है और यह विलुप्तता की कगार पर खड़े जन्तुओं के संरक्षण में सहायक है।
लघु उत्तरीय प्रश्न –
4. क) वैक्सीन क्या है? किन्हीं दो वैक्सीनों के नाम एवं उनसे होने वाले लाभ बताइए |
उत्तर – वैक्सीन मृत, निष्क्रिय सूक्ष्मरोगाणु से बना वह पदार्थ हैं जिसे शरीर में प्रवेश कराने पर बिना रोग उत्पन्न किए, प्रतिरक्षी कोशिकाओं के निर्माण को प्रेरित करके शरीर में प्रतिरक्षा उत्पन्न कराते हैं, वैक्सीन कहलाते है।
वैक्सीन के प्रकार –
1. संयुग्मी वैक्सीन- ये प्रोटीन तथा पॉलिसैकेराइड्स के संयोजन से तैयार किए जाते है |
2. पुनर्योगज DNA वैक्सीन- इसमें प्रयुक्त प्रतिजन जैव प्रौद्योगिकी के सहायता से प्राप्त किए जाते हैं, जैसे- हेपेटाइटिस B वैक्सीन जो कि पूर्णतः सुरक्षित है।
* स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में टीका को प्रवेश कराने की प्रक्रिया टीकाकरण कहलाती है।
* रेबीज, टिटेनस में रोगी की जान बचाने हेतु प्रतिरक्षी के टीके दिए जाते हैं।

