यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान सिलेबस 2023 | UP Board Class 9th Science Syllabus 2023 | Up Board 9th Syllabus 2022-23

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान सिलेबस 2023 | UP Board Class 9th Science Syllabus 2023 | Up Board 9th Syllabus 2022-23

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान सिलेबस 2023 (UPMSP Class 9th Science Syllabus) के बारे में बताया गया है आप इस पोस्ट से अपना यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान सिलेबस 2022-23 (Up Board 9th Science Syllabus 2023,Up Board 9th Science Syllabus pdf) को देख सकते हैं और अपने कक्षा 9वीं विज्ञान यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं |

यूपी बोर्ड कक्षा 9 विज्ञान सिलेबस 2023 | UP Board Class 9th Science Syllabus 2023 | Up Board 9th Syllabus 2022-23

In this post I have told about UP Board Class 9th New Syllabus 2022-23. Class 9th 100% Syllabus based on UP Board New Pattern. In this you have been told about Up Board Class 9th Science new Syllabus 2023. You can check your UP Board Class 9th Science Syllabus. Based on the new pattern of UP Board Exam Class 9 Science Syllabus, you can do your studies. UP Board class 9th Syllabus 2023. Like UP Board releases Class 9th Science Syllabus for 2023. You will be updated immediately. According New Education Policy 2022. Up board class 9th New Syllabus 2022-23.

UP Board Class 9th Science Syllabus 2023 निम्न् लिखित  हैं – 
इकाई इकाई  का नाम  अंक 
1. द्रव्य प्रकृति एवं व्यवहार 20
2. सजीव जगत में संगठन 15
3. गति बल एवं कार्य 25
4. हमारा पर्यावरण 06
5. खाद्य उत्पादन 04
योग  70
प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट कार्य 30
कुल योग  100 
इकाई-1 द्रव्य प्रकृति एवं व्यवहार [20 अंक]

1. द्रव्य  एवं व्यवहार – द्रव्य  की परिभाषा ठोस, द्रव तथा गैसीय अवस्था के लक्षण आकार, आयतन, घनत्व, अवस्था में परिवर्तन-गलनांक (ऊष्मा का अवशोषण) हिमांक, क्वथनांक, वाष्पीकरण, संघनन, ऊर्ध्वपातन, वाष्पन
2. द्रव्य की प्रकृति – तत्व, यौगिक तथा मिश्रण, समांगी तथा विषमांगी मिश्रण, कोलाइड तथा निलम्बन
3. कण प्रकृति, आधारभूत इकाइयाँ – परमाणु एवं अणु, रासायनिक संयोजन के नियम, स्थिर अनुपात का नियम द्रव्यमान संरक्षण का नियम, परमाणु द्रव्यमान तथा आण्विक द्रव्यमान, मोल संकल्पना: मोल का कण के द्रव्यमान तथा संख्या से सम्बन्ध ।
4. परमाणु की संरचना-  इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन/संयोजकता, सामान्य यौगिकों के रासायनिक सूत्र, समस्थानिक तथा समभारिक।

इकाई-2 सजीव जगत में संगठन [15 अंक]

1. कोशिका – कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई, प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका, बहुकोशिकीय जीव, कोशिका कला एवं कोशिका भित्ति, कोशिकांग एवं कोशिकाद्रव्य, क्लोरोप्लास्ट, मोइटोकान्ड्रिया, रिक्तिकाएँ, एण्डोप्लाज्मिक रैटीक्युलम, गॉल्जीकाय, केन्द्रक, क्रोमोसोम्स।
2. ऊतक, अंग, अंगतन्त्र, जीव – जन्तु एवं वनस्पति ऊतक, संरचना और कार्य, (जन्तुओं में चार प्रकार के ऊतक एपीथीलियम, संयोजी, पेशी एवं तन्त्रिका), विभज्योतकी एवं स्थायी ऊतक (वनस्पतियों में ) ।
3. जीवों में विविधता – वनस्पतियों एवं जन्तुओं में विविधता, वर्गीकरण का आधार, श्रेणियों/समूहों की पदानुक्रमित संरचना वनस्पतियों के प्रमुख समूह-बैक्टीरिया, थैलोमाइटा, ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म एवं एंजियोस्पर्म (प्रमुख विशेषताएँ), जन्तुओं के प्रमुख समूह (नॉनकार्डेटा संघ तक), (कॉर्डेटा वर्ग तक), प्रमुख विशेषताएँ।
4. स्वास्थ्य एवं रोग – स्वास्थ्य तथा इसका खराब होना, संक्रामक एवं असंक्रामक बीमारियाँ, कारण एवं लक्षण, सूक्ष्मजीव द्वारा उत्पन्न रोग (वाइरस, बैक्टीरिया एवं प्रोटोजोएन्स एवं उनकी रोकथाम उपचार के नियम एवं रोकथाम, पल्सपोलियों कार्यक्रम।)

इकाई-3 गति बल एवं कार्य [25 अंक]

1. गति – दूरी और विस्थापन, वेग, एक सरल रेखा में एकसमान और असमान गति, त्वरण, एकसमान गति एवं एकसमान त्वरित गति के लिए दूरी-समय तथा वेग-समय ग्राफ, ग्राफीय विधि से गति के समीकरण की व्युत्पत्ति, एकसमान वृत्तीय गति की प्रारम्भिक धारणा।
2. बल एवं न्यूटन का नियम – बल एवं गति, न्यूटन के गति का नियम, क्रिया एवं प्रतिक्रिया बल, वस्तु का जड़त्व, जड़त्व तथा द्रव्यमान, संवेग, बल एवं त्वरण, संवेग संरक्षण की प्रारम्भिक धारणा।
3. गुरुत्वाकर्षण – गुरूत्वाकर्षण, गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम, पृथ्वी का गुरुत्वीय बल (गुरुत्व), गुरुत्वीय त्वरण, द्रव्यमान और भार, मुक्त पतन।
4. प्लवन – प्रणोद तथा दाब, आर्किमिडीज़ का सिद्धान्त, उत्प्लावन बल, आपेक्षिक घनत्व की प्रारम्भिक धारणा।
5. कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य – बल द्वारा किया गया कार्य, ऊर्जा, सामर्थ्य, गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण का नियम।
6. ध्वनि – ध्वनि की प्रकृति और विभिन्न माध्यमों में इसका संचरण, ध्वनि की चाल, मनुष्यों में श्रव्यता का परिसर,पराध्वनि, ध्वनि का परावर्तन, प्रतिध्वनि, सोनार (SONAR), मानव कर्ण की संरचना (केवल श्रवण सम्बन्धी पक्ष) ।

इकाई-4 हमारा पर्यावरण [06 अंक]

1. प्राकृतिक संसाधन – वायु, जल, मृदा, वायु – श्वसन के लिए, दहन के लिए, तापमान नियन्त्रण के लिए, वायु की गति-पवनें एवं भारत में वर्षा लाने में इनकी भूमिका। वायु, जल एवं मृदा प्रदूषण (सामान्य परिचय) ओजोन पर्त में छिद्र एवं सम्भावित अवक्षय। जैव रासायनिक चक्र-जल, आक्सीजन, कार्बन एवं नाइट्रोजन।

इकाई – 5 खाद्य उत्पादन [04 अंक]

1. पादप एवं जन्तु जनन एवं गुणवत्ता संवर्धन हेतु चयन एवं प्रबन्धन, खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग रोग एवं कीटों से बचाव, आर्गेनिक कृषि ।

नोट – इस पोस्ट में बताया गया सिलेबस 100% है इसमें किसी भी प्रकार की कटौती नहीं है अभी तक यूपी बोर्ड की तरफ से 2023 का सिलेबस नहीं जारी किया गया है यह अनुमानित है कि इस बार यूपी बोर्ड सिलेबस में कोई कटौती नहीं होगी यदि यूपी बोर्ड की होती है तो आपको यहां अपडेट कर दिया जाएगा |

Get 30% off your first purchase

X