कक्षा 10वीं इतिहास का अध्याय 1 | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय | Class 10 History Chapter 1

कक्षा 10वीं इतिहास का अध्याय 1 | यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय | Class 10 History Chapter 1

 

राष्ट्र – राष्ट्र शब्द अंग्रेजी शब्द के नेशन का एक अनुवाद है नेशन शब्द लैटिन भाषा के नेशीउ शब्द से लिया गया है और लैट्रिन में नेशन शब्द का अर्थ जन्म या जाति होता है

अर्नेस्ट के अनुसार, समान भाषा नस्ल धर्म से बने क्षेत्र को राष्ट्र कहते हैं।
* एक राष्ट्र लंबे प्रयासों त्यागो और निष्ठा का चरम बिंदु होता है

राष्ट्रवाद-
राष्ट्र के प्रति निष्ठा उसकी प्रगति और उसके प्रति सभी नियम आदर्शों को बनाए रखना राष्ट्रवाद कहलाता है।
या – अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को राष्ट्रवाद कहते हैं
* राष्ट्रवाद की भावना को जड़ जमाने में राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रगान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है

निरंकुशवाद-

एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसका सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता ऐसी सरकार जनता के अनुकूल कार्य नहीं करती यह अत्यंत सैन्य बल पर आधारित और दमनकारी सरकारी होती है उसे निरंकुशवाद कहते हैं
इस्टेट जनरल क्या है – स्टेट 1789 के स्टेट जनरल एक आम सभा थी जो क्षेत्र के फ्रांसीसी संप्रदायों के संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करती थी बाद में इसका नाम नेशनल असेंबली रखा गया

विएना कांग्रेस 1815 क्या है – यूरोपीय क्षेत्रों की राजदूतों का एक सम्मेलन था जो सितंबर 18 से 14 जून 1815 को वियना में आयोजित किया गया था

स्त्री पुरुषों की सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक सोच के आधार पर महिलाओं का अधिकार नारीवाद कहलाता है

स्थापना-लुइने ऑटो पीटर्स

विचारधारा से आप क्या समझते हैं – एक खास प्रकार की सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण इंगित करने वाले विचारों का समूह विचारधारा कहलाता है

उदारवादी – उदारवादी लातिनी भाषा के मूल्य पर आधारित है जिसका अर्थ है आजाद, उदारवाद तेज बदलाव और विकास को प्राथमिकता देता है

रूढ़ीवादी – ऐसा राजनीतिक दर्शन जो परंपरा स्थापित संस्थाओं और रिवाजों पर जोर देता है और धीरे-धीरे विकास को प्राथमिकता देता है उसे रूढ़िवादी कहते हैं

नेपोलियन कौन था – नेपोलियन जिसका जन्म 15 अगस्त 1769 को हुआ यह एक महान सम्राट था जिसने अपने व्यक्तित्व एवं कार्यों से पूरे यूरोप के इतिहास को प्रभावित किया
* नेपोलियन अपनी योग्यता के बल पर केवल 24 वर्ष की आयु में सेनापति बन गया
* सर 1804 में जब नेपोलियन फ्रांस का राजा बना तो वहां प्रजातंत्र को नष्ट कर फिर वहां राजतंत्र की स्थापना कर दी
* नेपोलियन ने कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया

यूरोप में राष्ट्रवाद – यूरोप में राष्ट्रवादी चेतना की शुरुआत फ्रांस से हुई

फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विकास –
1. फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत 1789 ईस्वी में हुई थी
2. फ्रांसीसी क्रांति में सभी लोग की मांग थी कि राजतंत्र को हटाकर प्रजातंत्र बनाया जाए
3. फ्रेंच की भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए
4. स्कूल या छात्रों के लिए एक क्लब की स्थापना की जाए जिसका नाम जैकोबिन क्लब था
5. सभी भार तथा किराया की एक व्यवस्था की जाए

फ्रांस की क्रांति के प्रमुख कारण –
अयोग्य शासन –
फ्रांस की क्रांति के समय लुई वंश का शासन था जो जिद्दी तथा कर्तव्य हीन शासन था यह सुधारों का पक्षधर नहीं था इसलिए इसकी जनता विरोध कर रही थी

Class 10 History Chapter 1
Class 10 History Chapter 1

मध्यमवर्ग –
यहां पर औद्योगिक क्रांति होने के कारण मध्यम वर्ग का उदय हो गया था जिसमें छोटे उद्योगपति डॉक्टर वकील अध्यापक वाले अधिकारी आते थे यह वर्ग नवीन विचारों और राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत था
आम जनता की दयनीय स्थिति –
इस समय शासक उच्च वर्ग और कुलीन वर्ग जहां विलासिता जीवन व्यतीत कर रहा था वही आम जनता की स्थिति बहुत दयनीय थी और बहुत बेकार थी
स्वतंत्रता पर प्रतिबंध –
इस समय फ्रांसीसी सरकार ने लोगों की स्वतंत्रता पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगा रखे थे यहां तक कि उनके धार्मिक विश्वासों पर भी प्रतिबंध लगे हुए थे

नेपोलियन का शासनकाल – जब नेपोलियन फ्रांस पर अपना शासन चलाना शुरू किया तो उन्होंने प्रजातंत्र को हटाकर राजतंत्र को स्थापित कर दिया
नागरिक संहिता या नेपोलियन की संहिता 1804
1. कानून के समक्ष सबको बराबर रखा गया
2. संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया गया
3. जागीरदारी शुल्क से मुक्ति दिलाएं
जागीरदारी- इसके तहत किसानों जमीदारों और उद्योगपति द्वारा तैयार सामान का कुछ हिस्सा कर के रूप में सरकार को देना पड़ता था
* नेपोलियन के समय ही व्यापार आवागमन एवं संचार में बहुत ज्यादा विकास हुआ
* राष्ट्रवादी विचार को बांटने के लिए उन्होंने कुछ क्षेत्रों में कब्जा कर लिया और कर को बढ़ाना और जंक्शन भर्ती जैसी अनेक कानून व्यवस्था स्थापित कर दी

Get 30% off your first purchase

X