कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न यूपी बोर्ड PDF | Class 12th Chemistry Important Question Up Board | Class 12th Chemistry Important Question PDF

कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न यूपी बोर्ड PDF | Class 12th Chemistry Important Question Up Board | Class 12th Chemistry Important Question PDF

इस पोस्ट पर मैंने Class 12th Chemistry Important Question जो Up Board Exam में आने वाले अति लघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय प्रश्नों को बताया है, और साथ में ही इसका Class 12th Chemistry Question PDF पोस्ट के अंतिम में दिया है, पहले आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ ले उसके बाद 12th Chemistry PDF डाउनलोड करके रिवीजन कर ले ताकि आपका कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न अच्छे से तैयार हो जाए

कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान अतिलघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. टिप्पणी लिखिए-मानक इलेक्ट्रोड
उत्तर हम किसी अकेले इलेक्ट्रोड के इलेक्ट्रोड विभव का निरपेक्ष मान ज्ञात नहीं कर सकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए हम विभिन्न इलेक्ट्रोडों के इलेक्ट्रोड विभव एक सन्दर्भ इलेक्ट्रोड के सापेक्ष मापते हैं। सन्दर्भ इलेक्ट्रोड के इलेक्ट्रोड विभव को स्वेच्छा से कोई भी स्थिर मान दे दिया जाता है। इस इलेक्ट्रोड को ही मानक इलेक्ट्रोड कहते हैं। सामान्यत: इस कार्य के लिए मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2. आवर्त सारणी में अक्रिय गैसों के स्थान की विवेचना कीजिए
उत्तर- आवर्त सारणी में अक्रिय गैसों को दायीं ओर शून्य समूह (वर्ग-18) में रखा गया है। इन तत्त्वों को इनके गुणों में समानता होने के कारण एक साथ रखा गया है। He को छोड़कर सभी अक्रिय गैसों के बाह्य कोश में 8 इलेक्ट्रॉन होते हैं। रेडॉन को छोड़कर सभी अक्रिय गैसें वायुमण्डल में मौजूद हैं। आन्तरिक और बाह्य सभी कोश पूर्ण होने के कारण ये रासायनिक रूप से निष्क्रिय होती हैं। अतः इन्हें अक्रिय गैस कहा जाता है

प्रश्न 3. निऑन के प्रमुख उपयोग लिखिए।
उत्तर- (i) निऑन गैस का उपयोग विज्ञापन करने के लिए विद्युत विसर्जन नलियों में भरने में होता है।
(ii) निऑन लैम्प वनस्पति विज्ञान के बगीचों में प्रयुक्त होते है।
(iii) निऑन लैम्प तथा निऑन-वायु लैम्प वायुयानों के लिए दूर से सूचक का कार्य करते है।
(iv) निऑन-ऑक्सीजन मिश्रण विद्युत उपकरणों में संरक्षण के लिए प्रयुक्त होता है।
(v) निऑन का उपयोग वोल्टेज नियन्त्रण में भी होता है।

प्रश्न 4. उपसहसंयोजन यौगिकों में ध्रुवण समावयवता को उदाहरण द्वारा समझाइए।
उत्तर- ऐसे यौगिक जिनके भौतिक व रासायनिक गुण समान होते हैं परन्तु जिनका व्यवहार ध्रुवित प्रकाश के प्रति भिन्न होता है प्रकाशिक समावयवी कहलाते हैं तथा इस घटना को प्रकाशिक समावयवता कहते हैं। समावयवी जो कि ध्रुवित प्रकाश के तल को दायीं ओर (घड़ी की दिशा में घुमाते हैं, दक्षिण ध्रुवण घूर्णक या d-रूप तथा जो ध्रुवित प्रकाश के तल को बायीं ओर (घड़ी की दिशा के विपरीत) दिशा में घुमाते हैं, बाएँ या वाम ध्रुवण घूर्णक कहलाते हैं।

प्रश्न 5. क्लीवाइट खनिज में पायी जाने वाली उत्कृष्ट गैस का उपयोग लिखिए। या
उत्कृष्ट गैस हीलियम के चार महत्त्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
उत्तर- क्लीवाइट खनिज में पाई जाने वाली उत्कृष्ट गैस हीलियम है, जिसके उपयोग निम्न हैं
(i) भोज्य पदार्थों के संरक्षण में यह प्रयुक्त होती है क्योंकि इसमें जीवाणु विकसित नहीं हो सकते।
(ii) हीलियम थर्मामीटर कम ताप पर कार्य में प्रयुक्त होता है।
(iii) कम श्यानता के कारण इसका उपयोग कुतुबनुमा (compasses) में होता है।
(iv) हीलियम-ऑक्सीजन मिश्रण (80% हीलियम व 20% ऑक्सीजन) दमा (asthma) तथा अन्य श्वास की बीमारियों में प्रयुक्त होता है।

कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान लघुतरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. संयोजकता बन्ध सिद्धान्त की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर – संयोजकता बन्ध सिद्धान्त की सीमाएँ निम्नवत् हैं
1. प्रबल लिगेण्ड प्रभाव के कारण हुण्ड नियम के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनों के युग्मित होने की व्याख्या इस सिद्धान्त द्वारा ठीक प्रकार से नहीं की जा सकती है। यह सिद्धान्त इस बात का कोई संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ है।
2. यह सिद्धान्त, संकरों के स्थायित्व की परिमाणात्मक व्याख्या करने मेंअसमर्थ है।
3. इसके द्वारा संकरों के चुम्बकीय गुणों की विस्तृत व्याख्या नहीं की जा सकती।
4. यह सिद्धान्त संकरों के अवशोषण स्पेक्ट्रा की व्याख्या करने में असमर्थ है।
5. इस सिद्धान्त में इलेक्ट्रॉनों का निम्न ऊर्जा स्तर से उच्च ऊर्जा स्तरों में स्थानान्तरण होता है जोकि किसी ऊर्जा स्रोत की अनुपस्थिति में तर्कसंगत नहीं है।
6. लिगेण्ड के सम्पर्क में आने पर केन्द्रीय धातु परमाणु के d-कक्षकों के विपाटन की व्याख्या करने में यह सिद्धान्त असमर्थ है।
7. यह सम्भावित 4 उप-सहसंयोजकीय यौगिकों के निर्माण में 28 आयन (Ni2+, Pb2+, Au3+ आदि) के व्यवहार की व्याख्या नहीं करता है। यह सिद्धान्त, चतुष्फलकीय यौगिकों की तुलना में वर्गसमतलीय यौगिकों या व्युत्क्रम को क्यों प्राथमिकता देता है, इसका कोई तर्क नहीं है।
8. कुछ संकर दूसरे संकरों की तुलना में अधिक अस्थिर क्यों होते हैं? यह सिद्धान्त इस तथ्य की कोई संतोषजनक व्याख्या नहीं करता।

प्रश्न 2. शुद्ध ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र सहित वर्णन कीजिए। इसके प्रमुख रासायनिक गुण भी दीजिए। (2010, 12, 13, 16, 18)
या ऐसीटोन की क्षारीय आयोडीन के साथ अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
(2018)
ऐसीटोन की हाइड्रॉक्सिल ऐमीन तथा तनु Ba (OH) 2 विलयन के साथ क्या अभिक्रिया होती है? रासायनिक
(2018)
समीकरण भी लिखिए। मेसिटलीन प्राप्त करने की अभिक्रिया लिखिए। (2018)
प्रयोगशाला में ऐसीटोन बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी निम्न के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिए
(i) CHCl3, (ii) CaOCl2, (iii) PCl5 (2019)
उत्तर- प्रयोगशाला में निर्जल कैल्सियम ऐसीटेट के शुष्क आसवन से ऐसीटोन बनाया जाता है।
शुष्क आसवन
(CH3COO)2 Ca → CH 3 – CO— CH3 + CaCO3
कैल्सियम ऐसीटेट विधि-ध ऐसीटोन -धातु या काँच के रिटॉर्ट में निर्जल कैल्सियम ऐसीटेट लेकर उपकरण को दिये गये चित्र के अनुसार व्यवस्थित किया जाता है। रिटॉर्ट को गर्म करने पर ऐसीटोन की वाष्प बनती है जिसे संघनित्र में प्रवाहित करने पर द्रव ऐसीटोन ग्राही में एकत्र हो जाता है। यह ऐसीटोन अशुद्ध होता है। इसे संतृप्त NaHSO 3 विलयन के साथ मिलाकर हिलाने के बाद 4-5 घण्टे के लिए रख दिया जाता है, जिससे ऐसीटोन सोडियम बाइसल्फाइट के क्रिस्टल बनते हैं। इन क्रिस्टलों को पृथक् करके इनमें Na2CO3 मिलाकर मिश्रण का आसवन करने पर शुद्ध ऐसीटोन प्राप्त होता है जिसमें जल का कुछ अंश होता है। शुद्ध एवं शुष्क ऐसीटोन प्राप्त करने के लिए ऐसीटोन को निर्जल CaCl2 से सुखाकर पुनः आसवित करने पर 56°C पर शुद्ध ऐसीटोन प्राप्त होता है जिसको संघनित्र द्वारा ग्राही में एकत्र कर लिया जाता है।

Class 12th Chemistry Important Question up board
Class 12th Chemistry Important Question up board

Class 12th Chemistry का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां पर इस पर क्लिक करें

Get 30% off your first purchase

X