Up Board 2022 कक्षा 12 हिन्दी का नया पेपर पैटर्न जारी, 24 मार्च को अब इस पैटर्न पर आएगा पेपर

Up Board 2022 कक्षा 12 हिन्दी का नया पेपर पैटर्न –

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 12वीं हिंदी का पेपर पैटर्न कुछ दिन पहले ही जारी कर दिया गया था और आप इसका पेपर पेटर्न यानी कि मॉडल पेपर आप यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन मैंने इस पोस्ट में सारी चीजों को अच्छे से बताया हूं और आप यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में 24 मार्च को हिंदी का पेपर देंगे तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्प करेगी |

Up Board 2022 Class 12 Hindi New Paper Pattern

कक्षा 12वीं हिंदी का पेपर इस पैटर्न पर आएगा –

यह पेपर कुल 100 अंकों का पूछा जाएगा जिसमें कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा और यह पेपर दो भागो खंड का तथा खंड ख में बटा होगा |

* खंड क कुल 50 अंकों का पूछा जाएगा जिसमें कुल 7 प्रश्न पूछे जाएंगे- 

* पहला प्रश्न तथा दूसरा प्रश्न कुल 10 अंकों का होगा जिसमें 10 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह बहुविकल्पी पर आधारित होगा इसमें लेखक तथा कवि के प्रमुख रचना एवं प्रमुख कृतियों पर आधारित होते हैं और यहीं से बहुविकल्पीय बनता है आप जीवन परिचय याद करते समय ही आप लेखक तथा कवि की प्रमुख रचनाएं एवं कृपया याद कर लेंगे तो आपका बहुविकल्पी कंप्लीट हो जाएगा अन्य आपको कोई चीज पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी
* तीसरा प्रश्न गद्यांश पर आधारित रहेगा जिसमें कुल 10 अंक मिलेंगे और इसमें कुल 5 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का रहेगा |
* तीसरा प्रश्न पद्यांश पर आधारित रहेगा इसमें भी कुल 10 अंक मिलेंगे और इसमें भी कुल 5 प्रश्न पूछे जाएंगे प्रत्येक प्रश्न दो अंको का रहने वाला |
* पांचवा प्रश्न – क) लेखक के जीवन परिचय से संबंधित होगा जिसमें लेखक का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख करना होगा जिसमें कुल 5 अंक मिलेंगे |
* पांचवा प्रश्न – ख) कवि के जीवन परिचय से संबंधित होगा जिसमें कवि का साहित्यिक परिचय देते हुए उनके प्रमुख कृतियों का उल्लेख करना होगा जिसमें कुल 5 अंक मिलेंगे |
* छठवां प्रश्न कहानी के उद्देश्य से पूछा जाता है जो कुल 5 अंकों का रहेगा आप बहादुर या पंचलाइट, ध्रुव यात्रा में से कोई एक लिखना रहेगा आप तीनों तैयार कर लेंगे तो आपका एक जरूर पूछ लिया जाएगा |
* सातवां प्रश्न सहित काव्य खंड पर आधारित होता है जो कि आपके जिले अनुसार रहता है आप अपने जिले के अनुसार काव्य खंड को याद कर लेंगे जिसमें कुल 5 अंक मिलेंगे |

खंड ख भी कुल 50 अंकों का पूछा जाएगा जिसमें कुल 7 प्रश्न पूछे जाएंगे-

* आठवां प्रश्न 14 अंकों का रहेगा जिसमें पहला प्रश्न संस्कृत गद्यांश पर आधारित होगा जिसमें संदर्भ के साथ हिंदी अनुवाद लिखने के लिए देगा और दूसरा प्रश्न पद्यांश पर आधारित होगा जिसमें भी संदर्भ के साथ हिंदी अनुवाद लिखने के लिए देगा |
* नवा प्रश्न मुहावरों पर आधारित होगा जिसका अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करना होगा जिसमें कुल 2 अंक मिलेंगे |
* दसवां प्रश्न दो भागों में बांटा होगा जिसमें संधि विच्छेद तथा विभक्ति और वचन से होंगे जिसमें कुल 5 अंक मिलेंगे |
* ग्यारह वाला प्रश्न 6 अंको का रहेगा जिसमें चार प्रकार से प्रश्न बनेंगे पहला शब्द युग्म से दूसरा एक शब्द के दो अर्थ से तीसरा एक शब्द का चयन और चौथा वाक्यों को शुद्ध करके लिखना होगा |
* 12वां प्रश्न रस छंद अलंकार पर पूछा जाएगा जिसमें कुल 6 अंक मिलेंगे आप रस छंद अलंकार को जरूर से जरूर तैयार कर लीजिएगा |
* 13वां प्रश्न आवेदन या प्रार्थना पत्र लिखने के लिए पूछेगा जिसमें कुल 6 अंक मिलेंगे आप इसको जरूर तैयार कर ले यह हर साल पूछे जाते हैं |
* 14वां प्रश्न निबंध पर आधारित होगा जो कि 9 अंकों का रहेगा आप निबंध को जरूर से जरूर पड़ेगा क्योंकि यह सबसे ज्यादा अंक आपको बिना किसी मेहनत के दिलाएगा |

यह भी पढ़ें – 

Get 30% off your first purchase

X