Up Board class 10 Hindi Model Paper | Up Board Class 10th Hindi Model Paper 2022 | Class 10th Hindi Model Paper Up Board

Up Board class 10 Hindi Model Paper | Up Board Class 10th Hindi Model Paper 2022 | Class 10th Hindi Model Paper Up Board SET 1

(Up Board class 10 Hindi Model Paper , Up Board Class 10th Hindi Model Paper 2022, Class 10th Hindi Model Paper Up Board, Up Board Class 10th Hindi Model Paper solution, Up Board 10th Hindi Previous year question paper, Up Board 10th Hindi Previous year question paper pdf)
इस पोस्ट में मैंने कक्षा दसवीं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हिंदी का पेपर बताए है यह यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं हिंदी का मॉडल पेपर मैंने कक्षा दसवीं यूपी बोर्ड हिंदी के पिछले साल के पेपर से बनाया है | यदि आप यह कक्षा दसवीं हिंदी का पेपर तैयार कर लेते हैं तो आपके परीक्षा में यहां से प्रश्न फस जाएंगे |
1. क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए :
i) ‘चतुरसेन शास्त्री’ लब्धप्रतिष्ठ कवि थे।
ii) ‘भूले-बिसरे चित्र’ के लेखक भगवतीचरण वर्मा हैं।
iii) ‘अपनी खबर’ प्रसिद्ध यात्रा वृत्तान्त है।
iv) ‘नीड़ का निर्माण प्रसिद्ध नाटक है।
उत्तर – ii) ‘भूले-बिसरे चित्र’ के लेखक भगवतीचरण वर्मा हैं।
ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक कृति के लेखक का नाम लिखिए :
i) त्रिवेणी
उत्तर – त्रिवेणी के लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल है
ii) अजातशत्रु
उत्तर – अजातशत्रु कृति के लेखक जयशंकर प्रसाद जी हैं
iii) खादी का अर्थशास्त्र
उत्तर – खादी का अर्थशास्त्र कृति के लेखक डॉ राजेंद्र प्रसाद जी हैं
iv) साहित्य और कला
उत्तर – साहित्य और कला कृति के लेखक भगवतशरण उपाध्याय जी हैं
ग) किसी एक रिपोर्ताज लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर – रिपोतार्ज के लेखक विष्णु प्रभाकर जी है
घ) ‘मेरी कॉलेज डायरी’ के रचनाकार का नाम लिखिए।
उत्तर – मेरी कॉलेज डायरी के रचनाकार डॉ धीरेंद्र वर्मा जी हैं
ङ) ‘प्रतिशोध’ किस विधा की रचना है?
उत्तर – प्रतिशोध नाटक विधा की रचना है
2. क) रीतिकाल के प्रमुख दो कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर – रीतिकाल के दो प्रमुख कवि बिहारी तथा घनानंद जी हैं
ख) छायावादी युग की किन्हीं दो प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – छायावादी युग की दो प्रवृत्ति अंदर की भावना तथा प्रकृति का मानवीकरण है
ग) ‘यामा’ के रचयिता का नाम लिखिए।
उत्तर – यामा के रचयिता महादेवी वर्मा जी हैं
3. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
यह कोई बात नहीं कि एक ही स्वभाव और रुचि के लोगों में ही मित्रता हो सकती है। समाज में विभिन्नता देखकर लोग एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। जो गुण हममें नहीं है, हम चाहते हैं कि कोई ऐसा मित्र मिले, जिसमें वे गुण हों। चिन्ताशील मनुष्य प्रफुल्लित चित्त का साथ ढूँढ़ता है, निर्बल बली का, धीर उत्साही का उच्च आकांक्षा वाला चन्द्रगुप्त युक्ति और उपाय के लिए चाणक्य का मुँह ताकता था। नीति-विशारद अकबर मन बहलाने के लिए बीरबल की ओर देखता था।
i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
उत्तर – सन्दर्भ- प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक ‘हिन्दी’ के गद्यखण्ड में संकलित ‘मित्रता’ नामक पाठ से लिया गया है। जिसके लेखक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हैं।
ii) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – रेखांकित अंश की व्याख्या – प्रस्तुत गद्यांश में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी कहते हैं कि मित्रता के लिए स्वभाव और समान रुचि वालों में ही परस्पर मित्रता हो सकती है, यह मानना उचित नहीं है। विपरीत स्वभाव और विपरीत रुचि रखने वालों में भी घनिष्ठ मित्रता हो सकती है। लोग विभिन्नता देखकर भी परस्पर एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं जैसे दुर्बल व्यक्ति उत्साही, बलवान की तरफ, दुःखी व्यक्ति प्रसन्नचित्त व्यक्ति की तरफ आकर्षित होता है।
iii) लेखक के अनुसार समाज में विभिन्नता देखकर लोग एक-दूसरे की ओर क्यों आकर्षित होते हैं?
उत्तर – लोग विभिन्नता देखकर भी परस्पर एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं जैसे दुर्बल व्यक्ति उत्साही, बलवान की तरफ, दुःखी व्यक्ति प्रसन्नचित्त व्यक्ति की तरफ आकर्षित होता है।
4. निम्नांकित पद्यांशों में से किसी एक पद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य-सौन्दर्य भी स्पष्ट कीजिये :
क) ऊधौ मन न भए दस बीस ।
एक हूतौ सो गयौं स्याम सँग को अवराधै ईस ।।
इंद्री शिथिल भई केसव बिनु, ज्यौं देही बिनु सीस ।
आसा लागि रहति तन स्वाहा, जीवहिं कोटि बरीस ॥
तुम तौ सखा स्याम सुंदर के सकल जोग के ईस ।।
सूर हमारै नंदनंदन बिनु, और नहीं जगदीस ।।
ख) बढ़त-बढ़त संपति-सलिलु, मन सरोजु बढ़ि जाय । घटत घटत सुन फिरि घटे, बस समूल कुम्हिलाय ।। जौ चाहत, चटक न घटे, मैलौ होय न चित्त ।
रज राजयु न छुवाइ तौ, नेह-चीकनो चित्त ।
5. क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए एवं उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :
i) डॉ. भगवतशरण उपाध्याय
ii) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
iii) जयशंकर प्रसाद
ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए एवं उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :
i) तुलसीदास
ii) महादेवी वर्मा
iii) मैथिलीशरण गुप्त
6. निम्नलिखित संस्कृत-गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए: आम् राष्ट्रद्रोहः यवनराज! एकम् इदं भारत राष्ट्रम् बहूनि चात्र राज्यान् बहवश्च शासकाः। त्वं मैत्रसिन्धिना तान् विभज्य भारतं जेतुम् इच्छसि। आम्भीकः चास्य प्रत्यक्षं प्रमाणम्।
7. क) अपनी पाठ्य पुस्तक में से कंठस्थ कोई एक श्लोक लिखो जो आपके प्रश्न पत्र में ना आया हो |
उत्तर –
धान्यानामुत्तमं किंस्विद् धनानां स्यात् किमुत्तमम् । लाभानामुत्तमं किं स्यात् सुखानां स्यात् किमुत्तमम् ?

Up Board class 10 Hindi Model Paper , Up Board Class 10th Hindi Model Paper 2022, Class 10th Hindi Model Paper Up Board, Up Board Class 10th Hindi Model Paper solution, Up Board 10th Hindi Previous year question paper, Up Board 10th Hindi Previous year question paper pdf

Get 30% off your first purchase

X