यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान मॉडल पेपर | Up Board Class 10th Home Science Model Paper | Up Board Class 10 Home Science Model Paper Solution | Class 10th Home Science Model Paper

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान मॉडल पेपर | Up Board Class 10th Home Science Model Paper | Up Board Class 10 Home Science Model Paper Solution | Class 10th Home Science Model Paper – 

 

बहुविकल्पीय प्रश्न –

प्रश्न 1. 15. पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता है? (2011, 12, 13, 15, 16, 20)
क) 1 जून
ख) 5 जून
ग) 12 जून
घ) 18 जून
उतर- ख) 5 जून
प्रश्न 2. ऑक्सीजन कहाँ से प्राप्त होती है? (2013)
क) बन्द कमरे से
ख) पेड-पौधों से
ग) नालियों से
घ) खनिज से
उत्तर-ख) पेड़-पौधों से
प्रश्न 3. कार्बनिक यौगिकों के जलने से कौन-सी गैस बनती है? (2015, 16, 2018, 2019, 2020)
क) ऑक्सीजन
ख) कार्बन डाइऑक्साइड
ग) नाइट्रोजन
घ) अमोनिया
उतर-ख) कार्बन डाइऑक्साइड प्रश्न
प्रश्न 4. जल का रासायनिक सूत्र होता है -(2011,2012,2014,2015,2016,2017,2018,2019)
क) HO
ख) HO2
ग) H2O
घ) H2O2
प्रश्न 5. पारिवारिक बजट बनाने का उद्देश्य है (2011,2012,2014,2015,2016,2017,2018,2019)
क) बचत करना
ख) व्यय पर नियत्रण
ग) आय का ज्ञान
घ) ये सभी
उत्तर – घ) ये सभी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. राष्ट्रीय बचत पत्र क्या है ? (2012, 13, 14, 16, 18)
उतर- राष्ट्रीय बचत पत्र डाकघर द्वारा चलायी जाने वाली एक सबसे महत्त्वपूर्ण योजना है। यह योजना 5 वर्षीय योजना होती हैं । इस योजना में 6.89% दर से ब्याज मिलता है। इस योजना के अन्तर्गत आयकर में नियमानुसार छूट भी मिलती है।
प्रश्न 2. बचत क्या है? (2012, 18, 19)
उत्तर- पारिवारिक आय में से परिवार की वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यय करने के बाद जो धनराशि शेष रह जाती है, उसे बचत कहते है।

लघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न – प्रत्यक्ष आय तथा अप्रत्यक्ष आय से क्या समझते हैं ?
या – प्रत्यक्ष आय तथा अप्रत्यक्ष आय से क्या तात्पर्य है ?
या – आय कितने प्रकार की होती है?
उत्तर – 1. प्रत्यक्ष आय-पारिवारिक आय का मुख्य रूप या प्रकार ‘प्रत्यक्ष आय’ (Direct Income) है। प्रत्यक्ष। आय उस आय को कहते है, जो परिवार के मुखिया तथा अन्य सदस्यों को उनके अपने-अपने व्यवसायों के माध्यम से प्राप्त होती है। उदाहरण – वेतन, यापार, ब्याज तथा आवास या दुकान आदि का मिलने वाला किराया
2 अप्रत्यक्ष आय – पारिवारिक आय का दूसरा प्रकार या रूप है ‘अप्रत्यक्ष आय (Indirect Incomell अप्रत्यक्ष पारिवारिक आय से आशय उन सुविधाओं से है जो वेतन आदि के अतिरिक्त उपलब्ध होती है। अप्रत्यक्ष आय धन के रूप में नहीं होती हैं। उदाहरण – कम्पनी की ओर से बिना किराये का मकान, ड्राइवर या नौकर मिलना आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा आदि अप्रत्यक्ष आय में आते हैं। इस आय पर किसी प्रकार का आयकर नहीं देना पड़ता

यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान मॉडल पेपर | Up Board Class 10th Home Science Model Paper | Up Board Class 10 Home Science Model Paper Solution | Class 10th Home Science Model Paper - 

Get 30% off your first purchase

X