यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अतिलघु उत्तरीय प्रश्न- 12 वीं जीव विज्ञान में महत्वपूर्ण सवाल Up Board – Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Very – Up Board Solutions Class 12 Biology Chapter 1 Reproduction in Organism

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अतिलघु उत्तरीय प्रश्न – Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Very Short Answer Type Questions – Up Board Solutions Class 12 Biology Chapter 1 Reproduction in Organism

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अतिलघु उत्तरीय प्रश्न - Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Very Short Answer Type Questions - Up Board Solutions Class Biology Chapter 1 Reproduction in Organism
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

इस पोस्ट में मैंने यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान जीवों में जनन के महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय (Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Very Short Answer Type Question) प्रश्नों को बताया है | आप इन यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अति लघु उत्तरीय प्रश्न(Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Question Answer) को तैयार कर लेते हैं तो अपने यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 जीवों में जनन (Up Board Class 12 Biology Chapter 1 Reproduction in Organism) से पूछे गए सभी प्रश्नों को अच्छे से हल कर लेंगे | यहां पर बताएंगे एनसीईआरटी कक्षा 12 जीवों में जनन अति लघु उत्तरीय प्रश्न का उत्तर सहित(Up Board Class 12 Biology Reproduction in Organism Very Short Answer Type Question Solution) मैंने बताया हैं | यहां पर बताए गए सभी प्रश्नों को तैयार कर ले  क्योंकि यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 जीवो में जनन के महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं |

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवों में जनन अतिलघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. दो जीवों के नाम लिखिए, जिनमें अलैंगिक जनन कोनिडिया द्वारा होता है। (2017, 2020)
उत्तर – पेनिसिलियम, एस्पर्जिलस ।

प्रश्न 2. पुनरुद्भवन क्या है? (2017, 2019)
अथवा
पुनरुद्भवन द्वारा प्रजनन करने वाले किन्हीं दो जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर – जीव शरीर के एक छोटे खण्ड द्वारा सम्पूर्ण जीव के निर्माण को पुनरुद्भवन कहा जाता हैं |
उदाहरण – अमीबा, हाइड्रा ।

प्रश्न 3. किन्हीं दो कायिक प्रवर्ध के नाम लिखिए। (2014)
उत्तर – दो कायिक प्रवर्ध क्रमशः जड़ एवं तना हैं।

प्रश्न 4. कृत्रिम कायिक प्रवर्धन की दो विधियों के नाम लिखिए। (2017,2020)
उत्तर – कृत्रिम कायिक प्रवर्धन की विधियां दो प्रकार की होती है –
(i) दाब लगाना (ii) कलम लगाना।

प्रश्न 5. अगेव में जनन पुष्प कलिकाओं से होता है, फिर भी इसे कायिक जनन क्यों कहा जाता हैं?
उत्तर – अगेव में जनन पत्र प्रकलिकाओं द्वारा होता है, जो कि पुष्प कलिकाओं का रूपान्तरण है। अतः अगेव में पुष्प कलिकाओं से जनन होने के बाद भी इसे हम कायिक जनन कहते हैं।

प्रश्न 6. एकवर्षीय तथा बहुवर्षीय पादपों में से किसकी किशोरावस्था छोटी होगी? कारण बताइए। (ncert exemplar)
उत्तर – सभी जीवअपने जीवनकाल में किशोरावस्था के दौरान वृद्धि करता है और विकसित होता है। इसके बाद लैंगिक परिपक्वता प्राप्त कर करके वह जीव अपने प्रजनन अवस्था में प्रवेश करता है। इसके बाद जीर्णावस्था आती है। एकवर्षीय पादप का सम्पूर्ण जीवनकाल छोटा होता है और वह अपना जीवन चक्र एक वर्ष में पूर्ण कर लेता है। अतः बहुवर्षीय पादप की अपेक्षा एकवर्षीय पादप की किशोरावस्था छोटी होती है।

प्रश्न 7. बाह्य निषेचन किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए। (2016,2018,2019)
उत्तर – जब युग्मकों का संलयन मादा के शरीर के बाहर होता है, तो उसे बाह्य निषेचन कहते हैं। यह मुख्यतया जलीय माध्यम से होता है |
उदाहरण के लिए -उभयचर, अस्थिल मछलियाँ, इत्यादि।

प्रश्न 8. बाह्य निषेचन करने वाले जीवों में अत्यधिक संख्या में युग्मक क्यों उत्पन्न किए जाते हैं? (ncert exemplar)
उत्तर – बाह्य निषेचन करने वाले जीवों जैसे- मेंढक में युग्मक संलयन के सफलतापूर्वक होने की सम्भावना बहुत कम होती है, क्यों कि ये जल में होता है और जीव इसे नियन्त्रित नहीं कर सकता है। अत: अधिक युग्मक निषेचन के सफलतापूर्वक हो जाने की प्रायिकता बढ़ा देते हैं।

प्रश्न 9. आन्तरिक निषेचन किसे कहते हैं? (2013, 2015, 2017, 2018)
उत्तर – आन्तरिक निषेचन में युग्मक संलयन अथवा निषेचन की प्रक्रिया मादा के शरीर के अन्दर सम्पन्न होती है। इसमें भी माध्यम जलीय होता है, लेकिन यह
विशेष जनन वाहिनियों के अन्दर होता है |
उदाहरण- सरीसृप, पक्षियों और मनुष्य में।

प्रश्न 10. अनिषेकजनन से क्या तात्पर्य है? (2008, 2009, 2010)
या अनिषेकफलन (पार्थीनोकार्पी) किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए। (2019, 2020)
उत्तर – लैंगिक प्रजनन में अगुणित शुक्राणु, अण्डाणु से संलयित होकर एक द्विगुणित युग्मनज का निर्माण करते हैं, जिससे नए जीव का निर्माण होता है, लेकिन कई जातियों में अनिषेचित अण्डाणुओं से ही सन्तति जीव विकसित हो जाता है। इस प्रकार के प्रजनन को अनिषेकजनन कहते हैं |
उदाहरण- अंगूर, अनानास, मधुमक्खी।

प्रश्न 11. अलैंगिक जनन से उत्पन्न सन्तति लैंगिक जनन द्वारा निर्मित सन्तति से किस प्रकार भिन्न होती है?
उत्तर – अलैंगिक जनन से बनी सन्तति अपने जनक के समान होती है, परन्तु लैंगिक जननं से उत्पन्न सन्तति में दोनों जनकों (माता व पिता) के गुण विद्यमान होते हैं। अतः लैंगिक जनन में विविधता देखने के लिए मिलती है।

प्रश्न 12. मुकुलन क्या है? (2014,2016)
अथवा – मुकुलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (2017)
उत्तर – मुकुलन एक अलैंगिक जनन विधि है, जिसके दौरान जनक से नए जीव की उत्पत्ति एक उभार के रूप में होती है, जिसे मुकुल कहते हैं तथा इस क्रिया मुकुलन कहलाती है |
उदाहरण – यीस्ट, हाइड्रा आदि।

प्रश्न 13. किन्हीं दो कायिक प्रवर्ध के नाम लिखिए। (2017, 2019)
उत्तर – (i) अदरक में प्रकन्द (ii) ब्रायोफिल्लम में पर्णकलिका |

प्रश्न 14. एकबीजपत्री पादपों में रोपण द्वारा कायिक प्रवर्धन क्यों सम्भव नहीं है कारण बताइए?
उत्तर – एकबीजपत्री पादपों में एधा नहीं पाया जाता है। इसी लिए उनमें रोपण द्वारा कायिक प्रवर्धन सम्भव नहीं है।

प्रश्न 15. किस पादप में पर्ण सतह तथा पर्णवृन्त पर उपस्थित अपस्थानिक कलिकाओं द्वारा जनन होता है?
उत्तर – बिगोनिया पादप में पर्ण सतह तथा पर्णवृन्त पर उपस्थित अपस्थानिक कलिका द्वारा जनन होता है।

प्रश्न 16. यद्यपि आलू का कन्द एक भूमिगत भाग है, फिर भी यह तना माना जाता है। दो कारण बताइए। (ncert exemplar)
उत्तर – (i) आलू में पर्व एवं पर्वसन्धि होते हैं।
(ii) आलू में पर्वसन्धि से पर्णिल प्ररोह का विकास होता है।

12 वीं जीव विज्ञान में महत्वपूर्ण सवाल यूपी बोर्ड – 

मैंने इसमें जीव विज्ञान कक्षा 12 जीवों में जनन के सभी महत्वपूर्ण अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को बताया है यदि आप इन्हें याद कर लेते हैं तो आप अपने यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छा नंबर जरुर ला सकते हैं |

इसे भी पढ़ें –

Get 30% off your first purchase

X