यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2023 हल सहित – Up Board Class 12th Biology Model Paper 2023 Solution

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2023 हल सहित – Up Board Class 12th Biology Model Paper 2023 Solution

इस पोस्ट में मैंने कक्षा 12 में जीव विज्ञान का मॉडल पेपर 2023 बोर्ड परीक्षा के हल सहित बताया है यदि आप इसमें बताए गए यूपी बोर्ड 12 वीं जीव विज्ञान मॉडल पेपर हल सहित को तैयार कर लेते हैं तो आप अपनी यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 जीव विज्ञान में 70 में 70 अंक पूरा आसानी से ला सकेंगे इसलिए आप यहां पर बताए गए अपने कक्षा 12वीं जीव विज्ञान मॉडल पेपर यूपी बोर्ड परीक्षा को जरूर पढ़ें

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2023 हल सहित - Up Board Class 12th Biology Model Paper 2023 Solution

यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2023

निर्देश: i) प्रारम्भ के पन्द्रह मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
ii) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
iii) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
iv) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

1. सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए

क) बहुभ्रूणता खोजी गई
i) ल्यूवेनहॉक द्वारा
ii) माहेश्वरी द्वारा
iii) विन्कलर द्वारा
iv) कूपर द्वारा
उत्तर : ल्यूवेनहॉक द्वारा
ख) संदेशवाहक RNA (mRNA) का निर्माण होता है
i) केन्द्रक में में
ii) राइबोसोम में
iii) गॉल्जीकाय में
iv) एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम
उत्तर : केन्द्रक में
ग) जीनी अभियांत्रिकी से प्राप्त होता है
i) सुनहरा चावल (गोल्डेन राइस)
ii) ग्लूकोज
iii) गेहूँ
iv) मक्का
उत्तर : सुनहरा चावल (गोल्डेन राइस)
घ) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है
i) हिमाचल प्रदेश में
ii) उत्तर प्रदेश में
iii) मध्य प्रदेश में
iv) अरुणाचल प्रदेश में
उत्तर : उत्तर प्रदेश में

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. पुंजायांगी अवस्था किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। (2017 SJ)
उत्तर – जब पुष्प में पुंकेसर, जायांग के साथ जुड़े होते हैं; जैसे – ऑर्किड्स, आक, हंसलता आदि में।
प्रश्न 2. मानव में निषेचन कहाँ होता है?
उत्तर- मानव में निषेचन फैलोपियन नलिका में होता है।
प्रश्न 3. जनन स्वास्थ्य क्या है?
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) अनुसार, जननात्मक स्वास्थ्य का अर्थ जनन के समस्त पहलुओं सहित सम्पूर्ण स्वास्थ्य अर्थात् शारीरिक, भावनात्मक (emotional), व्यवहारात्मक, सामाजिक स्वास्थ्य है।
प्रश्न 4. बायोगैस में ज्वलनशील गैस कौन-सी होती है?
अथवा
बायोगैस क्या है? (2018)
अथवा
बायोगैस के घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर- बायोगैस गैसों का एक मिश्रण है। इसका प्रमुख भाग मीथेन (CH) (लगभग 50-70% भाग) होता है; अन्य गैसे—हाइड्रोजन सल्फाइड व कार्बन डाइऑक्साइड होती हैं।
बायोगैस का प्रमुख उत्पादक सूक्ष्म जीव— मीथेनोबैक्टीरियम (Methanobacterium) है।

लघु उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्न 1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (2020 WL)
क) कॉस्मिड्स
ख) फॉस्मिड्स।
उत्तर- क) कॉस्मिड्स – प्लास्मिड्स से व्युत्पन्न (derived) संकर वाहक (hybrid vector) होते हैं, जो phage DNA का एक खण्ड होते हैं जिनमें cos site संयोजित होती है। इनके बारे में प्राथमिक जानकारी कॉलिन्स एवं हॉन (Collins and Bruning, 1978; Collins and Hohn, 1979) ने दी। कॉस्मिड में चूँकि विषाणु प्रोटीन बनाने वाली जीन नहीं पायी जाती अतः जीवाणु कोशिका द्वारा विषाणु खोल नहीं तैयार किया जा सकता और जीवाणु कोशिका का लयन (lysis) भी सम्भव नहीं होता है। कॉस्मिड वाहक क्लोनिंग का योग्य वाहक होता है जो बड़े विजातीय DNA खण्डो (32-47 kb) को समायोजित कर सकता है।
कॉस्मिड, प्लास्मिड से छोटे हैं किन्तु इन्हीं की भाँति इनकी प्रतिकृति तैयार होती हैं, इनमें प्रतिजैविक (antibiotic) प्रतिरोधी जीन भी होती है तथा इनमें विजातीय DNA (forign DNA) के निवेशन के लिए स्थान होता है। ये सम्पूर्ण जीनोम (genome) को जोड़ने तथा वृत्ताकार बनाने में सहायक होते हैं। यह स्थान प्लास्मिड में नहीं होता है।
कॉस्मिड्स इसीलिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण तथा आकर्षक हैं क्योंकि ये अत्यधिक संख्या में सुकेन्द्रकीय (eukarytic) DNA खण्डों की क्लोन लाइब्रेरी (clone library) बनाते हैं क्योंकि ये बड़े-बड़े खण्डों को समायोजित करते हैं।

(ख) फॉस्मिड्स (Phosmids) – ये भी एक प्रकार के प्लाज्मिड वाहक (plasmid vectors) ही हैं जिनमें एक खण्ड फेज DNA (phage DNA) का होता है। इसमें alt site होता है (ब्रेनेर व साथी, 1982) कॉस्मिड के समान इनको भी प्लाज्मिड वाहक तथा 2 फेज वाहक (a phage vector) दोनों के लाभ प्राप्त करने के लिए बनाया जाता है। फेज जीनोम में प्लाज्मिड का निवेश उसी प्रकार करते हैं जिस प्रकार जीवाणु गुणसूत्र में फेज DNA का निवेशन लाइसोजेनिक चक्र (lysogenic cycle) के समय किया जाता है।

प्रश्न 2. Bt फसल पर टिप्पणी लिखिए।
(2017 SG, SH, 18 GZ, 21 GI)
अथवा
Bt फसलें क्या है? इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए। (2017 SL)
उत्तर – बीटी फसलें (Bt crops ) – जैव-प्रौद्योगिकी द्वारा ऐसी फसले उत्पन्न की जाती हैं, जिनके लिए कीटनाशकों (pesticides) की आवश्यकता नहीं होती है। इनमें Br विष होने से ये पादप जातियाँ पीड़क प्रतिरोधी (pest resistant) होती है। Bt एक का प्रतिविष है, जो बैसिलस थुरिन्जिएन्सिस (bacillus thuringiensis) नामक जीवाणु से निर्मित किया जाता है। जब इस विष को उत्पन्न करने वाले जीन (gene) को जीवाणु से निकाल कर किसी पादप में स्थापित कर दिया जाता है तो यह प्रजाति पीड़क प्रतिरोधी हो जाती है।

प्रश्न 3. सहजीवी पौधे पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(2018 GX)
उत्तर- सहयोग करने वाली दोनों जातियों को एक-दूसरे से आपस में लाभ हो तो ऐसे जीवन को सहजीवन (symbiosis) कहते हैं तथा ऐसे जीवों को सहजीवी (symbionts) कहते हैं।
उदाहरण – लाइकेन्स (lichens) में मिलते हैं जिनमें कवक (fungus) तथा शैवाल (algae) का अत्यधिक घनिष्ठ, स्थायी तथा अनिवार्य सहजीवन मिलता है। इसी प्रकार लेग्यूमिनस (leguminous) पौधों की जड़ों पर ग्रन्थिकाओं में उपस्थित नाइट्रोजन स्थिरीकारी जीवाणु, राइजोबियम लेग्युमिनोसैरम सहजीवी है।

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न –

प्रश्र 1. कैंसर रोग के कारण, रोकथाम एवं बचाव पर प्रकाश डालिए। (2017, 18, 19, 21, 22)
उत्तर – कैंसर
कारक – सामान्य कोशिकाओं को कैंसरी कोशिकाओं में रूपान्तरण को प्रेरित करने वाले कारक भौतिक, रासायनिक अथवा जैविक हो सकते हैं। ये कारक कैंसरजन कहलाते हैं। एक्स किरणे, गामा किरणें, पराबैंगनी किरणें, तम्बाकू के धुएँ में मौजूद कैंसरजन आदि कैंसर उत्पन्न करने के कारण हैं।
कैंसर के प्रमुख लक्षण – कैंसर ग्रस्त रोगी के शरीर में गाँठे पड़ जाती हैं जो बढ़ती रहती हैं।
रोकथाम के उपाय – कैंसरों के उपचार के लिए शल्यक्रिया, विकिरण चिकित्सा और प्रतिरक्षा चिकित्सा का प्रयोग किया जाता है।
आजकल कीमोथैरेपी का प्रचलन बढ़ गया है क्योंकि इससे रोग के समाप्त होने की संभावना अधिक होती है।

Get 30% off your first purchase

X