यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न | Up Board Class 12th Physics important ati laghu uttariy prashna | 12th Physics important Question pdf free download

इस पोस्ट में Up Board Class 12th Physics important ati laghu uttariy prashna को बताया गया हैं और पोस्ट के अंतिम में Up Board Class 12th Physics important Question pdf भी दिया गया हैं आप इस 12th Physics important Question pdf free download कर सकते हैं

प्रश्न 1. वैद्युत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ के नियम लिखिए।
उत्तर–किरचॉफ के नियम
1. सन्धि का नियम- इस नियम के अनुसार, “किसी परिपथ की किसी सन्धि पर मिलने वाली धाराओं का बीजीय योग शून्य होता है, अर्थात् £i=0 |
2. बन्द पॉश का नियम- किसी परिपथ के किसी बन्द पॉश में लगे प्रतिरोधों तथा उनमें प्रवाहित धाराओं के गुणनफलों का बीजीय योग उसी पॉश में लगे विद्युत वाहक बलों के बीजीय योग के बराबर होता है, अर्थात् £iR – £E |
प्रश्न 2. चालक का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है?
उत्तर– चालक का प्रतिरोध चालक के पदार्थ, चालक की लम्बाई तथा चालक के परिच्छेद क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।
प्रश्न 3. एक वैद्युत परिपथ में धारा के मापन के लिए अमीटर को किस क्रम में जोड़ा जाता है?
उत्तर– धारा मापने के लिए, अमीटर को श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है।
प्रश्न 4. किरचॉफ का प्रथम नियम तथा दूसरा नियम किन भौतिक राशियों के संरक्षण पर आधारित है?
उत्तर– किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश के संरक्षण तथा दूसरा नियम ऊर्जा के संरक्षण पर आधारित है।
प्रश्न 5. मीटर ब्रिज का सिद्धान्त क्या है?
उत्तर– मीटर ब्रिज, ह्वीटस्टोन ब्रिज के सिद्धान्त पर कार्य करता है। इसके अनुसार यदि चार प्रतिरोध P, Q, R तथा S समान्तर चतुर्भुज के रूप में जोड़कर इसके एक विकर्ण में बैटरी तथा दूसरे विकर्ण में धारामापी जोड़ने पर धारामापी में कोई धारा नहीं बहती है तो उक्त प्रतिरोधों के बीच निम्नलिखित सम्बन्ध होता है |
PS= QR
प्रश्न 6. ऐसे पदार्थ जिनमें अकेले परमाणु का चुम्बकीय आघूर्ण शून्य नहीं होता है, क्या कहलाते हैं?
उत्तर– अनुचुम्बकत्व का गुण उन पदार्थों में पाया जाता है जिनके परमाणुओं में एक ही दिशा में घूर्णन करते हुए इलेक्ट्रॉन आधिक्य में होते हैं। अतः अनुचुम्बकीय पदार्थ के परमाणु में कुल चुम्बकीय आघूर्ण अशून्य होता है।
प्रश्न 7. चुम्बकीय फ्लक्स से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– किसी सतह से अभिलम्बवत् गुजरने वाली बल-रेखाओं की संख्या को उस सतह से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्ल्क्स (1) कहा जाता है। इसका मात्रक SI वेबर है।
प्रश्न 8. दिकूपात कोण क्या होता है?
उत्तर– किसी स्थान पर चुम्बकीय याम्योत्तर व भौगोलिक याम्योत्तर के बीच न्यूनकोण को उस स्थान का दिक्पात कोण कहते हैं। इसका मान भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न होता है।
प्रश्न 9. नमन कोण या नति कोण को परिभाषित लिखो।
उत्तर– किसी स्थान पर पृथ्वी की सम्पूर्ण चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता, चुम्बकीय याम्योत्तर में स्थित क्षैतिज रेखा के साथ जो कोण बनाती है उसे नमन कोण कहते हैं।
प्रश्न 10. विद्युत चुम्बकीय तरंगें निर्वात में किस वेग से गति करती हैं?
उत्तर – प्रकाश के वेग (3×10* मी/से) से।
प्रश्न 11. विद्युत चुम्बकीय तरंगों के मूल स्रोत क्या हैं?
उत्तर– त्वरित वैद्युत आवेश विद्युत-चुम्बकीय तरंगों की उत्पत्ति का मूल |
प्रश्न 12. विद्युत चुम्बकीय तरंगों के दो गुण लिखिए।
(2015IU, 20 XY )
उत्तर-(i) ये निर्वात में प्रकाश की चाल से चलती हैं।
(ii) ये अनुप्रस्थ तरंगें होती हैं।
प्रश्न 13. छह प्रकार की विद्युत चुम्बकीय तरंगों के नाम तथा उनको – तरंगदैर्घ्य के बढ़ते हुए क्रम में लिखिए।
अथवा –
विद्युत-चुम्बकीय तरंग के विभिन्न भागों को उनके बढ़ते हुए क्रम में लिखिए। (2014 HC)
उत्तर– गामा किरणें, एक्स किरणें, पराबैंगनी किरणें, दृश्य विकिरण,अवरक्त विकिरण, माइक्रो तरंगें।
प्रश्न 14. रडार में विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम का कौन-सा भाग प्रयुक्त होता है?
उत्तर – सूक्ष्म तरंगेंगे।
प्रश्न 15. विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम के उस भाग का नाम लिखिए, जिसकी तरंगदैर्घ्य 10-2 मी है तथा इसका प्रयोग लिखिए।
अथवा
10-2 मी तरंगदैर्घ्य वाली विद्युत चुम्बकीय तरंग का नाम लिखिए।
उत्तर – माइक्रो-तरंग की तरंगदैर्घ्य 10-2 मी है और इसका प्रयोग माइक्रोवेव ओवन में तथा संचार निकाय में होता है।
प्रश्न 16. किसी व्यक्ति के चश्में में अवतल लेन्स लगा है। बताइए उस व्यक्ति की आँख में कौन-सा दोष है?
उत्तर– यदि चश्मे में अवतल लेन्स लगा है तो व्यक्ति की आँख में निकट दृष्टि दोष है।
प्रश्न 17. स्वस्थ आँख का निकट बिन्दु कहाँ होता है तथा दूर बिन्दु कहाँ होता है?
उत्तर– निकट बिन्दु आँख से 25 सेमी दूरी पर तथा दूर बिन्दु अनन्त पर होता है।
प्रश्न 18. आँख की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है? (2021 HS)
उत्तर– आवश्यकतानुसार नेत्र द्वारा नेत्र लेन्स की फोकस दूरी को कम याअधिक करने की क्षमता आँख की समंजन क्षमता कहलाती है।
प्रश्न 19. परावर्ती दूरदर्शी की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-(i) परावर्ती दूरदर्शी में प्रतिबिम्ब अपवर्ती दूरदर्शी की तुलना में अधिक चमकीला बनता है।
(ii) परावर्ती दूरदर्शी से बने प्रतिबिम्ब में वर्ण-विपथन का दोष नहीं होता है, जबकि अपवर्ती दूरदर्शी से बने प्रतिबिम्ब में वर्ण-विपथन का दोष होता है |
प्रश्न 20. सूर्य के प्रकाश में रंगहीन साबुन के घोल के बुलबुले रंगीन क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर– सूर्य के प्रकाश में रंगहीन साबुन के घोल के बुलबुले रंगीन दिखाई देते हैं; क्योंकि ये रंग फिल्म के ऊपरी तथा निचले पृष्ठों से परावर्तित सूर्य की प्रकाश तरंगों में व्यतिकरण होने से उत्पन्न होते हैं।
प्रश्न 21. उन भौतिक घटनाओं का उल्लेख कीजिए जिनसे प्रकाश के तरंग रूप की पुष्टि होती है।
उत्तर – प्रकाश का व्यतिकरण, ध्रुवण तथा वर्ण विक्षेपण आदि घटनाएँ, – प्रकाश की तरंग प्रकृति की पुष्टि करती हैं।

डाउनलोड करे यहाँ से pdf

12th Physics important Question

Get 30% off your first purchase

X