कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण | Class 10th Science Chapter 1 in Hindi | Class 10 Science Notes PDF (भाग 1)

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण | Class 10th Science Chapter 1 in Hindi | Class 10 Science Notes PDF (भाग 1)

 अभिक्रियाएं क्या हैं – (Reactions)
वे क्रियाएँ मिने जिनमें पदार्थों के संगठन, गुणो तथा संरचना में परिवर्तन होता है अभिक्रियाएँ कहलाती है।
* रासायनिक अभिक्रिया अभिक्रिया का एक भाग है। अभिक्रियाएं दो प्रकार की होती है
1) नाभिकीय अभिक्रियाएँ
२.) रासायनिक अभिक्रियाएँ
नामिकीय अभिक्रियाएं क्या हैं – नाभिकीय अभिक्रियाओं में परमाणु के नाभिक भाग लेते हैं।

रासायनिक अभिक्रिया क्या हैं –
* जब अभिकारक तथा अभिकर्मक आपस में जुड़कर उत्पाद का निर्माण करते हैं तो वह रासायनिक अभिक्रिया कहलाता है।
* रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु के बाहरी इलेक्ट्रॉन भाग लेते हैं।
उदाहरण के लिए जब जिंक ऑक्साइड को तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में डालते हैं तो निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया होती है,

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

रासायनिक अभिक्रियाएं क्यों होती है – * हम जानते
हैं कि सभी भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन ऊर्जा परिवर्तन के साथ सम्पन्न होते है।
* जब दो या दो से अधिक पदार्थों को ताप, दाब या अन्य कारकों के प्रभाव में एक दूसरे के सम्पर्क में लाया जाता प्राप्त हैं तो वे स्थायित्व करने हेतु कुछ अन्य पदार्थों में परिवर्तित हो सकते है।
* यदि अधिक स्थायित्व वाले पदार्थों का निर्माण होता है, तो रासायनिक अभिक्रिया सम्पन्न हो जाती है।
* यदि अधिक स्थायित्व वाले पदार्थ प्राप्त नहीं होते तो रासायनिक अभिक्रियाएं सम्पन्न नहीं होती है।
* किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों की मुक्त ऊर्जा उत्पादों की मुक्त ऊर्जा से अधिक होती हैं तथा मुक्त ऊर्जा परिवर्तन का मान ऋणात्मक होता है।
रासायनिक समीकरण (Chemical & qvation)
जिंक ऑक्साइड सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके जिंक सल्फेट और जल बनाता है। इस अभिक्रिया का विवरण  इस प्रकार है

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

* अभिक्रिया में जिंक ऑक्साइड और सल्फ्यूरिक अम्ल ऐसे पदार्थ हैं जिनमें रासायनिक परिवर्तन होता है, इन्हें अभिकारक कहते है।
* इस अभिक्रिया में जिंक सल्फेट और जल ये दो नये पदार्थ बनते हैं, इन्हें उत्पाद कहते है।
* इसे ही रासायनिक समीकरण कहते हैं।
रासायनिक सूत्र के प्रयोग द्वारा रासायनिक समीकरण को लिखना –: शब्दों के स्थान पर रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रासायनिक समीकरण को लिखते जैसे

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

रासायनिक समीकरण को सन्तुलित कैसे करें  – : एक रासायनिक समीकरण इस प्रकार है –

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

उपर्युक्त समीकरण में ऑक्सीजन परमाणु को संतुलित करने के लिए उत्पाद को 2 से गुणा करते है। 2mgo में mg तत्व के परमाणु भी दोगुने हो जाते है अत: तीर के बाई ओर स्थित mg को भी २ से गुणा करते है।

Class 10th Science
Class 10th Science

* इसी प्रकार सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) का विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

* तीर के निशान के दोनों ओर प्रत्येक तत्व की संख्या समान है इसलिए यह समीकरण स्वयं सन्तुलित है।
रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार (Types of Chemical Reactions) –
रासायनिक अभिक्रियाओं के मुख्य प्रकारों का वर्णन निम्नलिखित है.
[1] योगात्मक अभिक्रियाएँ क्या हैं  (Addition Reactions)
” वें अभिक्रियाएं जिनमें दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके केवल एक पदार्थ बनाते हैं, योगात्मक अभिक्रियाएँ कहलाती है। ”
इन्हे संयोजन अभिक्रिया भी कहते हैं।
जैसे -1-सल्फर वायु के साथ क्रिया करके सल्फर डाई ऑक्साइड बनाता है।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

2- कैल्सियम ऑक्साइड जल से क्रिया करके कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

[2] प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं क्या हैं : (Substitution Reactions) ” वे अभिक्रियाएं जिनमें किसी यौगिक के अणु के किसी एक परमाणु अथवा परमाणुओं के समूह पर के स्थान कोई दूसरा परमाणु अथवा परमाणुओं का समूह आ जाता है, प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं कहलाती है।”
जैसे-1- कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कीले डालने पर निम्नलिखित अभिक्रियाएं होती है तथा लोहे की कीलों पर कॉपर धातु जमा हो जाती है।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

2 – एथिल ब्रोमाइड का जलीय KOH के साथ अभिक्रिया करने पर वह प्रतिस्थापन अभिक्रिया दर्शाता है

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

[3] अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएँ  क्या हैं – (Irreversible Reactions) वे रासायनिक अभिक्रियाएँ जो मुख्यतः एक दिशा में पूर्ण होती है। अर्थात् अभिकारक उत्पाद में परिवर्तित हो जाते हैं परन्तु उत्पाद का अभिकारक में परिवर्तन नहीं होता है, अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया कहलाती है।
जैसे: जब पोटैशियम क्लोरेट (KClO3) को गर्म किया जाता है तो पोटैशियम क्लोराइड तथा ऑक्सीजन प्राप्त होते है।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

पोटैशियम क्लोराइड तथा ऑक्सीजन को किसी भी अनुपात अथवा किन्हीं भी अवस्थाओं में मिलाने पर पुनः पोटैशियम क्लोरेट प्राप्त नहीं कर सकते है।
2- इसी प्रकार बोरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट  विलयनों को मिलाने पर बेरियम सल्फेट का सफेद अवक्षेप प्राप्त होता है।

class 10 science chapter 1 notes
class 10 science chapter 1 notes

* उपरोक्त अभिक्रियाएँ केवल एक ही दिशा में सम्पन्न हो सकती है।

Get 30% off your first purchase

X