कक्षा 12 जीव विज्ञान अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | Class 12th Biology chapter 2 Question

कक्षा 12 जीव विज्ञान अतिलघु उत्तरीय प्रश्न | Class 12th Biology chapter 2 Question

इसमें आपको Class 12th Biology Chapter 2 के महत्वपूर्ण ati laghu uttariya prashno को बताया गया है जो Board Exam में हर साल पूछे जाते हैं

प्रश्न – पुष्प में दल का क्या कार्य होता हैं ? 2020,2019,2017,2016,2015
उत्तर – पुष्प में पुष्पदंत पुष्प का सर्वाधिक आकर्षक भाग है जो की बहुत ही सुंदर एवं रंग है तथा सुगंध रहित होता है | इसी के द्वारा परागणकर्ताओं का आकर्षण होता है ताकि परागण की क्रिया संपन्न हो पाए |
पुष्प दल के मुख्यतः दो कार्य होते हैं
1. यह कल का अवस्था में ही जनन अंगों की रक्षा करते रहते हैं
2. यह कीट परागण में बहुत ही सहायक होती हैं
प्रश्न – पॉलीगोनम प्रकार के भ्रूणपोष में कितने केंद्रक उपस्थित होते हैं स्पष्ट कीजिए |
उत्तर – पॉलीगोनम प्रकार के भ्रूण कोष में कुल 8 केंद्र तथा 7 कोशिकाएं उपस्थित होती है अतः हम कह सकते हैं की पॉलीगोनम प्रकार का भ्रूण कोष 8 केंद्रकीय होता है |
प्रश्न – आभासी फलों के उदाहरण दीजिए 2015,2018,2016
या – किन्ही दो आभासी फलों के नाम लिखो
उत्तर – आभासी फलों की निम्नलिखित उदाहरण है जैसे सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, अनन्नास, काजू इत्यादि आभासी फलों के उदाहरण है
प्रश्न – अपयुग्मन क्या होता है ? या अपयुग्मन किसे कहते हैं स्पष्ट करो | 2020,2019,2018,2014
उत्तर – जब भ्रूण कोष के अंड कोशिका को छोड़कर भ्रूण कोष की किसी भी कोशिका से बिना निषेचन के भ्रूण का विकास होना अप युग्मन कहलाता है | यह पादप अगुणित होती है | इसका सबसे अच्छा उदाहरण एलियम होता है

प्रश्न – दोहरा निषेचन की परिभाषा क्या होती है ? 2018,2016,2019,2022
या – दोहरा निषेचन पर संक्षिप्त वर्णन कीजिए
या – दोहरा निषेचन की परिभाषा दीजिए
या – द्वि निषेचन प्रक्रिया की खोज सर्वप्रथम किसने की थी
उत्तर – दोहरा निषेचन की खोज सर्वप्रथम एस जी नवासचिन ने फ्रिटीलेरिया तथा लिलियम के पादपों में किया था | आवृत बीजी पौधों में परागकण की जनन कोशिका से बने नर युग्मक में से एक अंड कोशिका से तथा दूसरा नर युग्मक द्वितीयक केंद्रक से सम्मिलित होता है और इन्हीं दोनों क्रियाओं को दोहरा निषेचन कहते हैं |
प्रश्न – परागण क्या होता है ? 2020,2019,2016
उत्तर – पराग कणों का पराग कोष से निकलकर उसी प्रजाति की पुस्तकें वर्तिकाग्र तक स्थानांतरण को ही परागण कहते हैं | परागण मुख्यतः दो प्रकार का होता है
1. स्वपरागण
2. पर परागण
प्रश्न – जलीय परागण करने वाले पौधों के नाम लिखिए | 2018,2020
उत्तर – निम्नलिखित पौधों में जलीय परागण होता है
जैसे – हाइड्रिला, वेलीसनेरिया, जोस्टिरा
प्रश्न – बहुभ्रूणता क्या होता है ?
या – बहुभ्रूणता पर संक्षिप्त टिप्पणी करो 2011,2014,2015,2018,2020
उत्तर – किसी एक बीज में एक से अधिक भ्रूण का विकास होने की प्रक्रिया को ही हम बहुभ्रूणता कहते हैं | कभी-कभी तो बीजांड में एक से अधिक भ्रूण कोष होने से भी बहुभ्रूणता का विकास हो जाती है |
प्रश्न – गुदेदार फल के दो लक्षण लिखो तथा आम के फल की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनाओ ? 2020,2019,2018
उत्तर – गूदे दार फलों में एक या एक से अधिक बीज होते हैं और इनकी फल भित्ति प्रायः एपीकार्प, मिजोकार्प व एंडोकार्प में अलग अलग होती हैं

Class 12th Biology Chapter 2 ati laghu uttariya prashn
Class 12th Biology Chapter 2 ati laghu uttariya prashn

Get 30% off your first purchase

X