जीवों में जनन नोट्स Class 12th : कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 : जीवों में जनन – Reproduction in Organisms Class 12 notes in Hindi – Up Board Class 12th Biology Notes

जीवों में जनन नोट्स Class 12th : कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 : जीवों में जनन – Reproduction in Organisms Class 12 notes in Hindi – Up Board Class 12th Biology Notes – अन्तिम भाग 

 

जीवों में जनन नोट्स Class 12th : कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 : जीवों में जनन - Reproduction in Organisms Class 12 notes in Hindi - Up Board Class 12th Biology Notes - भाग 3

इस पोस्ट के माध्यम से आपने एनसीईआरटी हिंदी माध्यम के कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान का अध्याय 1 जीवो में जनन का नोट्स(NCERT Class 12th Biology Chapter 1 Reproduction in Organisms notes) दिया है | आप इस नोट्स के माध्यम से अपनी कक्षा 12 जीव विज्ञान चैप्टर 1 नोट्स(class 12 biology chapter 1 Notes ) की तैयारी कर सकते हैं | ये कक्षा 12वीं जीव विज्ञान अध्याय 1 हाथ से लिखित नोट्स (Class 12 biology chapter 1 hand written note) हैं | यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 – जीवो में जनन(Up Board Class 12 biology reproduction in organisms notes in Hindi) को तैयार कर सकते हैं |  NEET reproduction in organisms notes. NEET reproduction in organisms notes in Hindi. NEET जीवो में जनन नोट्स |

कक्षा 12 जीव विज्ञान अध्याय 1 : जीवों में जनन

भ्रुणोद्भव/भ्रुणोद्भव की परिभाषा/भ्रुणोद्भव क्या हैं/भ्रुणोद्भव क्या होता हैं? –

युग्मनज से भ्रुण निर्माण की प्रक्रिया भ्रुणोद्भव कहलाती हैं |

  • इस दौरान युग्मनज में कोशिका विभाजन कोशिका विभेदीकरण होता है।
  • युग्मनज समसूत्री विभाजन करके भ्रूण की वृद्धि में सहायता करता है इसके पश्चात् भ्रूण की Cell विभेदित होकर अंग व तंत्रों का निर्माण करती है।

भ्रूण विकास एवं भ्रूण उत्पत्ति के आधार पर प्राणियों को दो श्रेणियों में बाँटा गया हैं

  1. अण्डप्रजक प्राणी
  2. सजीवप्रजक प्राणी

अण्डप्रजक/अण्डप्रजक प्राणी/अण्डप्रजक प्राणी क्या हैं/अण्डप्रजक प्राणी किसे कहते हैं? –

इन जीवों द्वारा बाह्य वातावरण में निषेचित अण्डे दिए जाते हैं जो कठोर कैल्शियम आवरण से ढके रहते है। ये निषेचित अण्डों से नए शिशु को जन्म देते हैं। जैसे- मेढक, पक्षी, छिपकली आदि।

सजीव प्रजक/सजीव प्रजक प्राणी/सजीव प्रजक प्राणी किसे कहते हैं/सजीव प्रजक प्राणी क्या हैं? –

इसके अन्तर्गत मादा शरीर के भीतर भ्रूण का विकास होता है और एक निश्चित अवधि के बाद नए शिशु का जन्म होता है। जैसे:- अधिकांश स्थलीय प्राणी

सजीव प्रजक प्राणियों में भूण की सही देखभाल होती है तथा भ्रूण अधिक सुरखित रहने के कारण जीवों जीवित रहने के अवसर बढ़ जाते हैं।

 

जीवों में लैंगिकता/जीवों में लैंगिकता क्या होती हैं –

लैंगिकता के आधार पर जीव अलग-अलग प्रकार के होते है जो कि निम्न है

  1. होमोथेलिक
  2. हिटरोथेलिक
  3. द्विलिंगी पुष्प
  4. एकलिंगी पुष्प
  5. उभयलिंगाश्रयी पादप
  6. एकलिंगाश्रयी पादप

होमोथेलिक/होमोथेलिक क्या होता हैं/होमोथेलिक की परिभाषा  –

निम्न श्रेणी के लौंगिक जनन करने वाले प्राणी युग्मक एक ही जनक द्वारा बनते है। इन युग्मकों में सरंचना व आकार के आधार में भिन्नता नहीं पाई जाती है। जैसे – म्यूकर ।

हिटरोथेलिक/हिटरोथेलिक क्या होता हैं/हिटरोथेलिक की परिभाषा –

उच्च श्रेणी के जीव नर व मादा में विभेदित होते है। इनसे बनने वाले युग्मकों में आकार व सरंचना में विभिन्नता पाई जाती है ऐसे जीवों को हिटरोथेलिक जीव कहते है | जैसे – मानव

द्विलिंगी पुष्प/द्विलिंगी पुष्प क्या हैं/द्विलिंगी पुष्प की परिभाषा/द्विलिंगी पुष्प किसे कहते हैं ? –

जब एक ही पुष्प मे नर व मादा जननांग उपस्थित हो तब ऐसे पुष्प को द्विलिंगी पुष्प कहते है।

द्विलिंगी पुष्प के उदाहरण –

सरसों, धतुरा, शकरकंद इत्यादि ।

एकलिंगी पुष्प/एकलिंगी पुष्प किसे कहते हैं/एकलिंगी पुष्प क्या हैं/एकलिंगी पुष्प क्या होता हैं?/एकलिंगी पुष्प की परिभाषा

जब एक पुष्प में नर या मादा जननांग उपस्थित हो अर्थात एक ही जननांग उपस्थित हो तब ऐसे पुष्प को एकलिंगी पुष्प कहते है।

एकलिंगी पुष्प के उदाहरण –

मक्का, नारियल, कुकुरबिटेसी कुल के 1 सदस्य। – खीरा, ककड़ी।

उभयलिंगी पुष्प/उभयलिंगी पुष्प क्या हैं/उभयलिंगी पुष्प की परिभाषा  –

जब नर व मादा पुष्प एक ही पादप पर उपस्थित हो तब ऐसे पादप उभयलिंगी पुष्प कहलाता है।

उभयलिंगी पुष्प के उदाहरण –

उदा. – मस्का, नारियल कुकुरबिटेसी कुल के सदस्य।
सभी उच्च श्रेणी के जीव या प्राणी एक लिंगी होते हैं

जैसे- कॉकरोच निम्न श्रेणी के कुछ प्राणी द्विलिंगी (उभयलिंगी) होते है।

जैसे – केंचुआ, जोक, फीताकृमी (टीनिया सोलियम) स्पंज ।

युग्मक निर्माण के दौरान कोशिका विभाजन –

सभी विषमयुग्मकी प्रजातियों में युग्मक दो प्रकार के होते है, जो नर तथा मादा युग्मक कहलाते हैं। युग्मक का उत्पादन करने वाली जनक कोशिका चाहे अगुणित हो या द्विगुणित युग्मक हमेशा अगुणित ही होते हैं।

मोनेरा, कवक, शैवाल व ब्रायोफाइट अगुणित है इनमें युग्मक बनते समय समसूत्री विभाजन होता हैं। टेरिडोफाइट, जिम्नोस्पर्म, एंजियोस्पर्म व अधिकांश प्राणी तथा मनुष्य आदि द्विगुणित संरचना वाले प्राणी है। इनमें युग्मक बनते समय अर्द्धसूत्री विभाजन होता है।

युग्मक/युग्मक क्या हैं/युग्मक किसे कहते हैं/युग्मक की परिभाषा/युग्मक क्या होता हैं –

अर्द्धसूत्री विभाजन होने पर बनने वाली संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है, जिन्हें युग्मक कहते हैं।

जीवों में जनन भाग 1 यहाँ से पढ़ें – 

  • क्लिक करें 

जीवों में जनन भाग 2  यहाँ से पढ़ें – 

Get 30% off your first purchase

X