हिंदी के महत्वपूर्ण मुहावरे | Important Idioms in Hindi | Hindi Ke Mahatvpurn Muhavre

हिंदी के महत्वपूर्ण मुहावरे | Important Idioms in Hindi | Hindi Ke Mahatvpurn Muhavre

1.आँखों के अन्धे नाम नयनसुख = गुणों के न होने पर भी नाम गुणवान जैसा होना।
वाक्य प्रयोग – राकेश का भाई एकदम कमजोर और डरपोक है, पर उसका नाम महावीर है। इसी को कहते हैं-आँखों के अन्धे नाम नयनसुख।
2.आगे कुआँ, पीछे खाई = विपत्ति से बचाव का कोई मार्ग न सूझना।
वाक्य-प्रयोग = केदारनाथ में यात्री जहाँ से गुजर रहे थे, उनके पीछे की भूमि खिसकती जा रही थी और सामने भयावह बाढ़ का दृश्य था। यात्रियों की स्थिति तो आगे कुआँ, पीछे खाई जैसी थी।
3. घर का भेदी लंका ढाए/ढावे = विश्वासघाती सगा-सम्बन्धी विनाश का कारण होता है।
वाक्य-प्रयोग = विभीषण ने भगवान राम का साथ देकर घर का भेदी लका ढाए वाली लोकोक्ति चरितार्थ की थी। 57. घर की मुर्गी दाल/ साग बराबर घर की वस्तु का महत्व नहीं समझा जाता।
4. घोड़े को लात आदमी को बात = घोड़े के लिए लात और सच्चे आदमी के लिए बात का आघात असहनीय होता है। वाक्य-प्रयोग = माँ बताती है कि किसी को भी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए, क्योंकि घोड़े को लात और आदमी को बात बहुत दुःख पहुँचाती है।
5.चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात = कुछ दिनों की खुशियाँ
वाक्य-प्रयोग = युक्ता का बेटा दो दिन उसके साथ रहा, फिर विदेश चला गया। यह तो चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात वाली बात हो गई
6 .तीन-तेरह करना – गायब करना/ तितर-बितर करना।
वाक्य-प्रयोग- मेरी घड़ी यहीं थी। किसने तीन-तेरह कर दी, पता नहीं चला।
7.तीन- पाँच करना – बहाना बनाना, इधर-उधर की बात करना ।
वाक्य प्रयोग – काम करने का मन नहीं है तो तीन पाँच मत करो।
8. तोते के समान रटना – किसी बात के आशय को समझे बिना रट लेना।
वाक्य प्रयोग -बचपन में तो मैं हर पाठ को तोते के समान रट लेता था।
9. थोथा चना बाजे घना – कम गुणी व्यक्ति में अहंकार अधिक होता है।
वाक्य-प्रयोग – पैसों के बल पर मेडिकल कॉलेज में नामांकन होने पर भी वह इतरा रहा है। ठीक ही कहा गया है-थोथा चना बाजे घना
9. दाँत खट्टे करना – हरा देना 
वाक्य-प्रयोग – सैनिकों ने युद्ध में विरोधियों के दाँत खट्टे कर दिए।
10. दाँतों तले उँगली दबाना – आश्चर्यचकित होना।
वाक्य-प्रयोग – तथागत के कारनामे दाँतों तले उँगली दबाने वाले हैं।
11.दाल न गलना युक्ति का सफल न होना /सामंजस्य न बन पाना।
वाक्य-प्रयोग – रमेश के सामने महेश की दाल गलने वाली नहीं है।
12. दाल में काला होना – दोष छिपे होने का सन्देह होना।
वाक्य-प्रयोग – नौकर का उदास चेहरा देखते ही मुझे लग गया कि दाल में कुछ काला है।
13. दूध का दूध पानी का पानी – सही और उचित न्याय | वाक्य-प्रयोग – जज साहब ने फैसला सुनाते समय दूध का दूध पानी का पानीकर दिया।
14. देवता कूच कर जाना – अत्यन्त भयभीत हो जाना/होश गायब हो जाना।
वाक्य-प्रयोग – उस घने जंगल में तो किसी के भी देवता कूच कर जाएँगे।
15. नदी नाव संयोग – आश्रय-आश्रित का सम्बन्ध
वाक्य-प्रयोग – कर्म और सफलता के मध्य नदी-नाव संयोग होता है।
16. नहले पे दहला चलना – अकाट्य दाँव चलना।
वाक्य प्रयोग – शतरंज में जीतने के लिए नहले पे दहला चलना ही पड़ता है।
17. नाक कटने से बचना – बेइज्जत होने से बचाना।
वाक्य-प्रयोग – दोबारा परीक्षा में फेल न होकर उसने अपनी नाक कटने से बचा ली।
18. नाक कटना – बेइज्जती होना।
वाक्य-प्रयोग – जमाल ने झूठ बोलकर भरे समाज में अपने बाप की नाक कटा दी।
19. नाक का बाल – अत्यन्त / अन्तरंग प्रिय।
वाक्य-प्रयोग – भगवान के लिए भक्त नाक के बाल होते हैं।
20. नाक नीची कराना – बेइज्जती कराना।
वाक्य-प्रयोग – सुखिया के बेटे ने बेकार का काम करके समाज में उसकी नाक नीची करा दी।
21. नाक में दम करना – बहुत अधिक परेशान करना।
वाक्य-प्रयोग पड़ोसी के बच्चों ने मेरी नाक में दम कर दिया है।
22. नाक रगड़ना – अत्यधिक खुशामद / क्षमायाचना करना। वाक्य-प्रयोग – पिताजी से गाड़ी खरीदवाने के लिए मुझे तो उनके सामने नाक रगड़नी ही पड़ेगी।
23. नाको चने चबवाना -बहुत तंग करना।
वाक्य-प्रयोग – इस छोटे से काम के लिए उसने नाको चने चबवा दिए।

Hindi Ke Mahatvpurn Muhavre
Hindi Ke Mahatvpurn Muhavre

Get 30% off your first purchase

X