यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं ममता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न : Up Board Class 10 Hindi Mamta important question

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं ममता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न : Up Board Class 10 Hindi Mamta important question

इस पोस्ट में मैंने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं ममता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न को बताया हैं | आप इस Up Board Class 10 Hindi Mamta important question को जरूर पढ़ें, और यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी के पेपर में 70 में 70 नंबर बिलकुल पक्का करें |

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं ममता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न : Up Board Class 10 Hindi Mamta important question

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं ममता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. कहानी में उल्लिखित घटनाओं की ऐतिहासिकता के सम्बन्ध में आपका क्या मत है?

उत्तर – कहानी की ऐतिहासिकता सत्य घटनाओं पर आधारित है। क्योंकि चौसा के युद्ध में हुमायूँ शेरशाह से पराजित होकर गुद्ध- स्थल से पलायन किया था।

प्रश्न 2. ‘ममता’ कहानी के लिखने का क्या उद्देश्य प्रतीत होता है? सही उत्तर चुनकर लिखिए –

(क) कल्पना प्रसूत रोमास का चित्रण करना।
(ख) हिन्दू विधवा की दयनीय दशा का चित्रण करना।
(ग) हिन्दू विधवा के आदर्श आचरण का उदाहरण रखना।
(घ) मुगल सरदार की कृतघ्नता को रेखांकित करना।
(इ) एक ऐतिहासिक घटना को साहित्यिक रूप देना।
उत्तर – (ख) हिन्दू विधवा की दयनीय दशा का चित्रण करना।

प्रश्न 3. ममता की तुलना में उसके पिता का चरित्र कैसा लगता है?

उत्तर – ममता की तुलना में उसके पिता का चरित्र धन-लोलुपता से परिपूर्ण था।

प्रश्न 4. पठानों ने रोहिताश्व के दुर्ग पर कैसे विजय पायी?

उत्तर – शेरशाह के सैनिक डोलियों के अन्दर बैठकर रोहिताश्व दुर्ग में घुस आये और राजा-रानी और कोष सब छली शेरशाह के हाथ पड़े।

प्रश्न 5. ममता के पिता का क्या हाल हुआ?

उत्तर – ममता के पिता चूड़ामणि शेरशाह के सैनिकों द्वारा मारे गये।

Up Board Class 10 Hindi Mamta important question

प्रश्न 6. हुमायूँ किस रूप और किन परिस्थितियों में ममता की कुटिया पर प्रकट होता है?

उत्तर – हुमायूँ एक सैनिक के रूप में शेरशाह से पराजित होकर ममता की कुटिया में प्रकट हुआ था।

प्रश्न 7 . ममता हुमायूँ को शरण देने में क्यों हिचकती है?

उत्तर- ममता शेरशाह की तरह हुमायूँ को भी क्रूर, निष्ठुर तथा रक्त पिपासु समझती है।

प्रश्न 8. हुमायूँ की किस उक्ति से ममता का उस पर विश्वास हो गया और उसने अपनी कुटी में शरण दे दी?

उत्तर – शेरशाह के सैनिक छल कर रोहतास दुर्ग में घुस आये थे। इसीलिए ममता हुमायूँ से कहती है कि तुम भी छल कर सकते हो। हुमायूँ ने कहा कि तैमूर वंशधर स्त्री से कभी छल नहीं करेगा। अच्छा जाता हूँ। भाग्य का खेल है। इस बात से ममता को हुमायूँ की बात पर विश्वास हो गया और उसने शरण दे दी।

प्रश्न 9. अकबर के सरदारों ने उसके पिता की शरणस्थली को अमर कैसे बनाना चाहा ?

उत्तर – अकबर के सरदारों ने हुमायूँ की स्मृति में उनकी शरणस्थली पर एक गगनचुम्बी मन्दिर बनवाया।

प्रश्न 10. कहानी का मर्मभेदी स्थल कहाँ आता है?

उत्तर – मुगल सरदार जब ममता की झोपड़ी के पास पहुँचे और कहने लगे कि यह वही स्थान है जहाँ मुगल सम्राट ने घर बनवाने का हुक्म दिया है। ममता सत्तर वर्ष की हो गयी थी और अत्यन्त बीमार थी। ममता ने उस सरदार को अन्दर बुलाकर कहा कि मैं आजीवन अपनी झोंपड़ी खोदे जाने के डर से भयभीत रही। भगवान् ने सुन लिया। आज मैं चिर विश्रामगृह में जाती हूँ। तुम इसके स्थान पर मकान बनवाओ या महल। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं क्योंकि मैं चिर विश्रामगृह में जा रही हूँ।

प्रश्न 11. कहानी के भाव प्रवण स्थलों को चुनकर लिखिए।

उत्तर – (1) क्या कोई हिन्दू भू-पृष्ठ पर न बचा रह जायेगा जो ब्राह्मण को दो मुट्ठी अन्न दे सके।
(2) इसकी चमक आँखों को अन्धा बना रही है।
(3) मैं अपने चिर विश्रामगृह में जाती हूँ।

यह भी पढ़ें – 

Get 30% off your first purchase

X