यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मित्रता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न : Up Board Class 10 Hindi Mitrata important question

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मित्रता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न : Up Board Class 10 Hindi Mitrata important question

इस पोस्ट में मैंने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं मित्रता पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न को बताया हैं | आप इस Up Board Class 10 Hindi Mitrata important question को जरूर पढ़ें, और यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी के पेपर में 70 में 70 नंबर बिलकुल पक्का करें |

Up Board Class 10 Hindi Mitrata important question

प्रश्न 1. मित्र का चुनाव करने में हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर- मित्र का चुनाव करते समय उसके आचरण एवं प्रकृति पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

प्रश्न 2. विश्वासपात्र मित्र को जीवन की एक औषध क्यों कहा गया है?

उत्तर- विश्वासपात्र मित्र को जीवन की औषध इसलिए कहा गया है क्योंकि विश्वासपात्र मित्र हमें उत्तम संकल्पों में दृढ़ करता है। दोषों और त्रुटियों से अलग करता है जब हम कुमार्ग पर पैर रखेंगे तब हमें वह सचेत करेगा और जब हम हतोत्साहित होंगे तब हमें वह उत्साहित करेगा।

प्रश्न 3. मित्र का चुनाव करने में लोग प्रायः क्या भूल करते हैं?

उत्तर- मित्र का चुनाव करने में प्रायः लोग उसके गुण और दोष की परख नहीं करते हैं। हँसमुख चेहरा, बातचीत का ढंग, थोड़ी चतुराई या साहस- ये ही दो-चार बातें किसी में देखकर लोग चटपट अपना मित्र बना लेते हैं।

प्रश्न 4. बाल्यावस्था की मित्रता युवावस्था से किन बातों में भिन्न होती है?

उत्तर- युवावस्था की मित्रता स्कूल के बालक की मित्रता से दृढ़, शान्त और गम्भीर होती है।

प्रश्न 5. दो भिन्न प्रकृति के मनुष्यों में बराबर प्रीति और मित्रता रही है।’ लेखक के इस कथन को उदाहरण से पुष्ट कीजिए।

उत्तर- कुछ लोगों का विचार है कि मित्रता के लिए एक जैसे स्वभाव का होना आवश्यक है, परन्तु लेखक ने उदाहरण देकर पर स्पष्ट किया है कि दो भिन्न प्रकृति के मनुष्यों में प्रीति और मित्रता बनी रहती है। श्रीराम धीर और शान्त स्वभाव के थे लेकिन लक्ष्मण उम्र और उद्धत स्वभाव के थे। फिर भी दोनों में अगाध स्नेह था कर्ण उदार और उच्चाशयी था, जबकि दुर्योधन संकीर्ण और दुष्ट स्वभाव का था फिर भी दोनों में मित्रता बनी रही।

प्रश्न 6. लेखक कैसे लोगों से बचने की हमें शिक्षा देता है?

उत्तर- लेखक ने ऐसे लोगों से बचने की शिक्षा दी है जिनका हृदय नीचाशयों (कलुषित) और कुत्सित विचारों से कलुषित है।

प्रश्न 7. कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है।’ लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

उत्तर- कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है क्योंकि यह केवल नीति और सदवृति का ही नाश नहीं करता, बल्कि बुद्धि का भी क्षय करता है |

प्रश्न 8. कोमल, उपयुक्त, घन, गहरा, भारी शब्दों में प्रत्यय जोड़कर इनका संज्ञा रूप लिखिए।

उत्तर – कोमल — कोमलता

उपयुक्त — उपयुक्तता

घन — घना

गहरा — गहराई

भारी — भारीपन

प्रश्न 12. अनन्त, अनुसन्धान, अत्यन्त, निस्सार, इन शब्दों में उपसर्ग और मूल रूप अलग-अलग लिखिए।

उत्तर- उपसर्ग– मूल रूप

अन– अन्त

अनु – सन्धान

अति–अन्त

निस – सार |

मित्रता पाठ के लेखक का जीवन परिचय कहां से पढ़ें –

मित्रता पाठ के लेखक का जीवन परिचय यहां से पढ़ें |

मित्रता पाठ का संदर्भ सहित व्याख्या कहां से पढ़े –

मित्रता पाठ के संदर्भ सहित व्याख्या को यहां से पढ़ें |

मित्रता पाठ pdf  कहां से डाउनलोड करें –

मित्रता पाठ का pdf यहाँ से डाउनलोड करें  |

Get 30% off your first purchase

X